फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Incharge of Medical College Emergency and Trauma Center infected with Corona

अलीगढ़ : मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी एवं ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज कोरोना से संक्रमित

Sat, 01 Jan 2022 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Incharge of Medical College Emergency and Trauma Center infected with Corona
जेएन मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी एवं ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। जनपद में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 11 हो गई है। कोरोना वायरस एक बार फिर दरवाजे पर दस्तक दे रहा है।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी एवं ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वह ईएनटी रोग विशेषज्ञ हैं। बुखार आने पर कोरोना वायरस की जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव है। संक्रमित चिकित्सक का कहना है कि वह होम आइसोलेट हो गए हैं। बुखार आने पर जांच कराई थी।
विज्ञापन

उन्होंने जनपदवासियों से आग्रह किया कि कोई भी लक्षण हो तो जांच जरूर कराएं। इससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। नया केस मिलने के बाद जनपद में अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 11 पहुंच गई है। महामारी रोग विशेषज्ञ इसे तीसरी लहर का संकेत के रूप में देख रहे हैं। अलीगढ़ में पिछले पांच दिन से रोज संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहत की बात यह है कि अभी इनकी संख्या कम है। 30 दिसंबर को 2, 29 दिसंबर को एक, 28 और 27 दिसंबर 2021 को 2-2 मरीज मिले थे। यह खतरे की घंटी है। मंडल के सर्विलांस अधिकारी डॉ. देवेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि यह तीसरी लहर का संकेत है। हाथरस, एटा और कासगंज में भी एक-एक सक्रिय मरीज हैं। दूसरे जनपद में भी केस मिलने शुरू हो गए हैं।

हमें समय रहते सावधान हो जाने की जरूरत है। मास्क और दो गज की दूरी बहुत जरूरी है। बार-बार हाथ धोते रहें। भीड़ में जाने से बचें। कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करें। किसी तरह का लक्षण हो तो कोविड जांच जरूर कराएं। कोविड से सुरक्षा के लिए बचे हुए लोग जल्द से जल्द टीका लगवा लें। जो लोग प्रथम डोज ले चुके हैं, वह समय पर दूसरी डोज भी लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed