{"_id":"619947f4545f743d7a295c70","slug":"aligarh-inauguration-of-two-new-opds-in-jn-medical-college-city-office-news-ali278644197","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : जेएन मेडिकल कॉलेज में दो नई ओपीडी का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : जेएन मेडिकल कॉलेज में दो नई ओपीडी का शुभारंभ
विज्ञापन
एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में उपचार सुविधाओं को लेकर दो नई ओपीडी व अन्य आधुनिक सुविधाएं शुरू की गई हैं। ओपीडी में जेरियाट्रिक या वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी और हेमेटोलाजी सुपर स्पेशियलिटी होगी।
मेडिसन ओपीडी भवन में ईसीजी सेवाएं, मेडिकल आईसीयू के लिए डॉ. हुसैनी एस हैदर मेहंदी द्वारा दान किया गया वीडियो लैरींगोस्कोप, मेडिकल आईसीयू में तीन पीएम केयर वेंटिलेटर और पेशेंट ट्रांसपोर्ट मल्टी चैनल वाइटल मानिटर सुविधाएं शामिल हैं। उद्घाटन प्राचार्य प्रो. शाहिद अली सिद्दीकी, फैकल्टी ऑफ मेडिसिन के डीन प्रो. राकेश भार्गव, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. हारिस एम खान, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. मोहम्मद आफताब ने किया।
मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष प्रो. अंजुम एम चुगताई ने कहा कि बुजुर्ग लोग सांस की बीमारियों, विभिन्न प्रकार के कैंसर, थैलेसीमिया, रक्त रोगों आदि से ग्रस्त हो जाते हैं। इसलिए अलग-अलग जेरियाट्रिक ओपीडी और हेमटोलॉजी सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी बहुत उपयोगी साबित होंगे। एनेस्थीसियोलोजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. एहसान काजी ने मेडिकल आईसीयू में वीडियो लैरींगोस्कोप के उपयोग का प्रदर्शन किया। प्रो. शहजाद एफ हक ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।