{"_id":"625866fe64ed747f7b1ddac2","slug":"aligarh-in-the-scorching-heat-water-in-sarai-rahman-aligarh-news-ali289298831","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : भीषण गर्मी में सराय रहमान में पानी के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : भीषण गर्मी में सराय रहमान में पानी के
विज्ञापन
सराय रहमान में पानी के लिए प्रदर्शन करते लोग। विज्ञप्ति
- फोटो : CITY OFFICE
भीषण गर्मी में सराय रहमान के खिल्लू वाली गली में लोग पानी के लिए छटपटा रहे हैं। वजू, सहरी एवं रोजा इफ्तार के लिए स्वच्छ पानी उपलब्ध नहीं है। गुस्साए लोगों ने बृहस्पतिवार को हाथों में बाल्टी लेकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। सराय रहमान के साथ ही शहर के अन्य कई क्षेत्रों में पानी की भारी दिक्कत है।
सराय रहमान में पिछले एक सप्ताह से पानी की किल्लत है। पाइप लाइन में लीकेज की वजह से समस्या पैदा हुई है। इसको लेकर बुधवार शाम को स्थानीय लोगों ने जीटी रोड जाम कर प्रदर्शन किया था। नगर निगम के अधिकारियों ने दावा किया कि लीकेज ठीक कर दी गई है और जलापूर्ति शुरू हो गई है, लेकिन सराय रहमान की विभिन्न गलियों में अभी भी पानी की किल्लत बरकरार है।
कांग्रेस नेता आगा यूनुस के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने हाथ में बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया। आगा यूनुस ने कहा कि सराय रहमान स्मार्ट सिटी में शामिल है। अमृत योजना का ढिढोरा पीटा जा रहा है। यहां नगर निगम नागरिकों को पीने के लिए स्वच्छ पानी तक उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। नगर निगम के अधिकारी जनता को सिर्फ भटका रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो दिन में समस्या दूर नहीं की गई तो नगर निगम का घेराव करेंगे। जनता को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने में विफल अधिकारियों को बर्खास्त किया जाए।
विज्ञापन
सराय रहमान के साथ ही शिवपुरी एवं रघुवीरपुरी में भी पिछले एक सप्ताह से पानी की भीषण किल्लत है। भुजपुरा, स्काई टॉवर क्षेत्र, मामू भांजा, मानिक चौक, बारहद्वारी, जयगंज, पला रोड, नई बस्ती, ऊपरकोट, उस्मानपाड़ा, महावीरगंज, श्यामनगर, सुदामा पुरी आदि क्षेत्रों में भी पानी की किल्लत है।
लीकेज ठीक कराई, पानी की आपूर्ति बहाल हुई
नगर निगम के महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा का कहना है कि रघुवीरपुरी में पाइप लाइन में लीकेज की वजह से रघुवीरपुरी, शिवपुरी एवं सराय रहमान में पानी की दिक्कत हुई थी। लीकेज को बुधवार रात में ठीक करा दिया गया है। अब पानी की आपूर्ति हो रही है।
उन्होंने कहा कि सराय रहमान घनी आबादी वाला क्षेत्र है। संकरी गलियों में ट्रैक्टर या टैंकर नहीं पहुंच पाते हैं। इसलिए अंतिम छोर पर रहने वाले लोगों को चौक से लोगों को पानी ले जाना पड़ता है। नई बस्ती में ओवरहेड टैंक में पर्याप्त पानी है। वहां से कोठी लंकराम तक आपूर्ति का इंतजाम कर रहे हैं।
.
पेयजल व्यवस्था का जायजा लेने शहर में निकले नगर आयुक्त
सफाई व्यवस्था एवं पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए नगर आयुक्त गौरांग राठी ने औचक निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने क्वार्सी ड्रेन की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। वार्ड 14, 17 और 37 में पेयजल समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
भुजपुरा एवं स्काई टॉवर जलाशय से जुड़े क्षेत्रों में जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कहा। वार्ड 17 में पानी की समस्या दूर करने के लिए चार टैंकर भेजवाने के निर्देश दिए। जयगंज क्षेत्र में रास्ते पर गड्ढे पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। ठेकेदार पर एक लाख रुपये जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।
सुरेंद्रनगर नलकूप के निर्माण में देरी को लेकर जल निगम के अधिकारियों को फटकार लगाई। महाप्रबंधक जल से कहा कि हैंडपंप की रिपेयर कराएं। महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा ने बताया कि जनप्रतिनिधि से प्राप्त सूची के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में निकलने वाले जुलूस मार्ग का भी नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शहर की पेयजल आपूर्ति को प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम को शहर वासियों के सहयोग और सकारात्मक सोच की आवश्यकता है। पेयजल के दोहन को रोकने की कोशिश करें, क्योंकि जल ही जीवन है और इसके बिना जीवन संभव नहीं।
नगर निगम का विशेष अधिवेशन 19 को
भाजपा पार्षदों ने महापौर मो. फुरकान को ज्ञापन देकर नगर निगम का विशेष अधिवेशन बुलाने की मांग की। महापौर ने बताया कि बोर्ड मीटिंग 19 अप्रैल को तय की गई है, जो निश्चित समय पर ही होगी। भाजपा पार्षद दिनेश गुप्ता, कुलदीप पांडेय, पुष्पेंद्र सिंह जादौन, विजय तोमर आदि महापौर से मिले और मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया। भाजपा पार्षदों ने बताया कि अधिवेशन में पेयजल एवं दूषित पेयजल, गृहकर एवं सफाई व्यवस्था पर चर्चा होगी।