फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh in growth rate of mutual fund

म्यूचुअल फंड ग्रोथ रेट: अलीगढ़ देश में चौथे और प्रदेश में पहले स्थान पर, जारी हुई देश के 100 शहरों की रिपोर्ट

Fri, 31 Jan 2025 02:31 PM IST
चमन शर्मा आशीष निगम, अमर उजाला, अलीगढ़
आशीष निगम, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 31 Jan 2025 02:31 PM IST
सार

रिपोर्ट के जारी होने के बाद अलीगढ़ में इस इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का उत्साह और जोश खासा बढ़ गया है। अलीगढ़ के करीब ढाई लाख से अधिक लोग म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहे हैं। इनके फोलियो की अनुमानित संख्या लगभग 10 लाख से ऊपर पहुंच गई है।

विज्ञापन
Aligarh in growth rate of mutual fund
म्यूचुअल फंड में निवेश की जानकारी देते विजय पचीसिया - फोटो : संवाद

विस्तार

म्यूचुअल फंड में तेजी से निवेश करने में अलीगढ़ ने पूरे देश और उत्तर प्रदेश में नया मुकाम हासिल कर लिया है। अलीगढ़ में म्यूचुअल फंड में निवेश करने का रुझान बीते एक वर्ष में बहुत तेजी से बढ़ा है। बीते वर्ष 2024 में यह लगभग 52.05 प्रतिशत की दर से बढ़ा है। सेबी से अधिकृत संस्था एएमएफआई (मिफ) ने म्यूचुअल फंड के ग्रोथ रेट की रिपोर्ट में इसका एलान किया है। इस रिपोर्ट में देश के टॉप 100 शहरों को शामिल किया गया है। इसके अनुसार अलीगढ़ पूरे देश में चौथे और उत्तर प्रदेश में पहले स्थान पर है। अलीगढ़ से म्यूचुअल फंड में अब तक कुल 4645 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है।

विज्ञापन


इस रिपोर्ट के जारी होने के बाद अलीगढ़ में इस इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का उत्साह और जोश खासा बढ़ गया है। अलीगढ़ के करीब ढ़ाई लाख से अधिक लोग म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहे हैं। इनके फोलियो की अनुमानित संख्या लगभग 10 लाख से ऊपर पहुंच गई है।

विज्ञापन

ये अलीगढ़ के लिए बड़ी बात है कि ग्रोथ रेट में पूरे देश में चौथा और यूपी में पहला स्थान मिला है। अब बैंक में एफडी या अन्य योजनाओं में निवेश करने वाले म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहे हैं। इसमें औसतन 15 फीसदी का सालाना रिटर्न मिल रहा है, जो किसी अन्य निवेश में नहीं है। अलीगढ़ में इसका दायरा बहुत तेजी से बढ़ रहा है।-विजय पचीसिया, म्यूचुअल फंड और आर्थिक मामलों के जानकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

खैर और टप्पल के ग्रामीण अंचल में भी युवाओं ने म्यूचुअल फंड में निवेश शुरू किया है। औसतन 10 में से 7 लोग इसमें निवेश कर रहे हैं। जिससे ग्रोथ रेट तेजी से बढ़ा है। इसमें वन टाइम और एसआईपी के जरिए, दोनों तरह से निवेश हो रहा है।-अनीश अग्रवाल, ग्रो-मोर एफएमएफ, खैर।
बीते आठ वर्ष से म्यूचुअल फंड में सालाना 15 फीसदी का लाभांश मिल रहा है। यह अन्य किसी भी निवेश की तुलना में अधिक है। इसलिए अब छोटे शहरों में म्यूचुअल फंड में निवेश तेजी से बढ़ रहा है। आप खुद लाभांश की तुलना कर निवेश कर सकते हैं। यह ऑनलाइन एप व्यवस्था के कारण संभव हो सका है।-आयुष वार्ष्णेय, सीए।

एएमएफआई क्या है..?

एएमएफआई सेबी से पंजीकृत म्यूचुअल फंड की सभी परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनियों का संघ है।

अलीगढ़ की जगह हरिगढ़ नाम दिया
एएमएफआई ने देश के 100 शहरों में म्युचुअल फंड के निवेश का ग्रोथ रेट और रैंक जारी की है। इस रिपोर्ट में अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ दिया गया है। बीते छह महीनों से इसकी रिपोर्ट में अलीगढ़ की जगह हरिगढ़ लिख कर आ रहा है।

दिसंबर 2024 तक निवेश

  • पूरे देश में निवेश 69.33 लाख करोड़ रुपये
  • उत्तर प्रदेश में निवेश 2.74 लाख करोड़ रुपये
  • यूपी में प्रति व्यक्ति निवेश 14,192 रुपये
  • अलीगढ़ जोन में 4 हजार 648 करोड़ रुपये

ग्रोथ रेट में देश के शीर्ष चार शहर

  • शहर निवेश रकम ग्रोथ रेट रैंक
  • कोझिकोड 4638 करोड़ 128.04 87
  • गांधीनगर 10695 करोड़ 62.03 39
  • सांगली 4632 करोड़ 53.00 88
  • अलीगढ़ 4645 करोड़ 52.05 86


देश के टॉप-100 में शुमार यूपी के 12 शहर

  • शहर निवेश राशि ग्रोथ रेट रैंक
  • लखनऊ 46,851 करोड़ 33.07 12
  • कानपुर 34,134 करोड़ 29.03 14
  • वाराणसी 15394 करोड़ 37.08 28
  • आगरा 14725 करोड़ 38.01 29
  • प्रयागराज 14055 करोड़ 38.04 30
  • मेरठ 8694 करोड़ 32.00 47
  • गोरखपुर 7362 करोड़ 31.09 53
  • बरेली 5341 करोड़ 32.00 68
  • मुरादाबाद 5308 करोड़ 31.00 73
  • अलीगढ़ 4645 करोड़ 52.05 86
  • मुज्जफरपुर 4002 करोड़ 32.09 94
  • झांसी 3996 करोड़ 32.09 95

स्रोत : 31 दिसंबर 2024 को जारी एएमएफआई की रिपोर्ट के अनुसार। इसे इंडस्ट्री में मिफ रिपोर्ट के नाम से जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed