फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Iglash MLA

नवंबर तक इगलास का नया विधायक सामने होगा

Sat, 13 Jul 2019 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Iglash MLA
उत्तर प्रदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वैकटेश्वर लू साथ में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह। - फोटो : CITY OFFICE
मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंक्टेश्वर लू ने कहा है कि इगलास विधायक राजवीर दिलेर के हाथरस का सांसद बनने के बाद खाली हुई विधानसभा सीट पर नवंबर तक नया विधायक चुन लिया जाएगा। मतदान की वेबकास्टिंग व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए भविष्य में कामन सर्विस सेंटरों को वेबकास्टिंग की जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन

इस आशय की घोषणा मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंक्टेश्वर लू ने प्रेस से रूबरू होते हुए की। उन्होंने पिछले लोकसभा चुनावों में अलीगढ़ में मात्र दो फीसदी वोटिंग प्रतिशत बढ़ने पर असंतोष जताते हुए कहा कि प्रशासन के भरसक प्रयासों के बावजूद मात्र दो फीसदी वोटिंग प्रतिशत बढ़ने के पीछे मतदाताओं का जागरूक न होना जिम्मेदार है। स्वीप कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में तेजी लाकर वोटिंग प्रतिशत कम से कम 70 फीसदी होना चाहिए। अगले साल पंचायत चुनाव है। इसे देखते हुए मतदाताओं को समझाया जाय कि वे न्याय, समानता और प्रत्याशी की योग्यता के आधार पर वोट डालें। आनलाइन वोटिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश के मतदाता अभी इसके लिए तैयार नहीं हैं। अभी भी डराने, धमकाने और प्रलोभन का खतरा है। धनबल व बाहुबल पर अंकुश लगाकर व्यय पर्यवेक्षक के साथ विभिन्न टीमें गठित कर चुनाव कराया गया।
विज्ञापन

मतदाता को जागरूक करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए जरूरी
वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने एवं मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चल रहे स्वीप कार्यक्रम को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंक्टेश्वर लू ने शुक्रवार को कार्यक्रम से जुड़े संगठनों की क्लास ली। उन्होंने संगठनों को मतदाताओं को जागरूक करने एवं स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना के लिए नान इलेक्शन पीरियड में ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रम करने की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में उन्होंने कहा कि जात-पांत लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन है। सही व्यक्ति का चयन लोकतंत्र को मजबूत रखता है। लोकतंत्र का सही मायने में अर्थ तभी है जब हम अधिक से अधिक अपने मत का प्रयोग कर के सच्चे, ईमानदार एवं भेद रहित नेता का चुनाव करें। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी द्वारा सत्य एवं अहिंसा का साथ लेकर आंदोलन चलाया गया था। विश्व के इतिहास में यह पहला उदाहरण था। इस मौके पर उन्होंने लोकसभा चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार, बनी सिंह, गोपाल गुप्ता, राहुल भार्गव, अब्दुल खालिद, विशाल कुमार, अरविंद कुमार आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस दौरान जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह, एसएसपी आकाश कुलहरि, मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा, एडीएम प्रशासन कृष्ण लाल तिवारी, एडीएम वित्त उदय सिंह, एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, एसडीएम कोल रंजीत सिंह समेत अन्य अफसर व स्वीप से जुड़े संगठन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed