{"_id":"5f15bb508ebc3e9fae4d8933","slug":"aligarh-if-the-demands-of-the-farmers-are-not-met-ramlila-maidan-will-become-kurukshetra-city-office-news-ali2391076107","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : किसानों की मांगें पूरी न हुईं तो रामलीला मैदान बनेगा कुरुक्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : किसानों की मांगें पूरी न हुईं तो रामलीला मैदान बनेगा कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते किसान नेता।
- फोटो : CITY OFFICE
भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र की सरकारों ने हमेशा किसानों के साथ अत्याचार व अन्याय किया है। किसानों की बदहाली के लिए उन्होंने भाजपा व कांग्रेस पर निशाना साधा।
सोमवार को खेरेश्वर चौराहा स्थित कार्यालय में भानु प्रताप ने पत्रकारों से कहा कि अगर, किसानों की मांगें नहीं मानी गईं तो अनलॉक खत्म होते ही दिल्ली के रामलीला मैदान को कुरुक्षेत्र का मैदान बना देंगे। इसमें देशभर के किसान शामिल होंगे। वह खुद अर्जुन की भूमिका में होंगे। रामलीला मैदान से मांगें मनवाकर ही लौटूंगा। वरना वहीं आत्महत्या कर लूंगा। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ जिले के गन्ना किसानों का 13-14 हजार करोड़ रुपये बकाया है, जिसे सरकार नहीं दे रही है, जबकि बैंक व बिजली विभाग इन किसानों से लोन की किस्त व बिजली बिल मांग रहे हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसान आयोग का गठन हो, जिसमें किसानों को जगह मिलनी चाहिए। आयोग से राजनेताओं को दूर रखा जाए। मृतक किसान की पत्नी को एक करोड़ रुपये का मुआवजा, शहीद फौजियों की पत्नी को दो-दो करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि गोवध को बचाना है तो गोबर को 25 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदने का आदेश जारी हो।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों के प्रति भाजपा सरकार गंभीर नहीं है, बल्कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने के लिए गंभीर है। कांग्रेस ने देश के पैसे को स्विस बैंक भेज दिया। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत मडराक टोल प्लाजा पर किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव प्रेमपाल सिंह चौहान, प्रदेश महासचिव डॉ. शैलेश पाल सिंह, नेम सिंह सोलंकी, अमित कुमार, डैनी ठाकुर, अनिल पंडित, एसके सिंह राणा, सौरभ तोमर, अशोक सिंह, श्रवण कुमार बघेल आदि मौजूद रहे।