फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Hundreds of applications came for ten prime minister's residences

अलीगढ़ : दस प्रधानमंत्री आवासों के लिए आए सैकड़ों आवेदन

Fri, 20 Aug 2021 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Hundreds of applications came for ten prime minister's residences
बरौला जाफराबाद में लंबे समय से तैयार प्रधानमंत्री आवासों का अब तक आवंटन न होने पर प्रमुख सचिव आवास ने नाराजगी जताई है। उन्होंने अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के अफसरों को अनुसूचित जाति कोटे के शेष बचे दस आवासों का आवंटन जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण के अफसरों के मुताबिक, शेष दस आवासों के सापेक्ष अब तक सैकड़ों आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव आवास दीपक कुमार वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्राधिकरण के अफसरों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर प्राधिकरण के खर्च से लेकर अन्य कामों की समीक्षा की गई। बताया गया कि बरौला जाफराबाद परियोजना में कुल 161 आवास थे। इनमें से 151 का आवंटन किया जा चुका है।
विज्ञापन

शेष दस के लिये आये आवेदनों को सत्यापन के लिये डूडा के पास भेजा है। शेष बचे सभी दस आवास अनुसूचित जाति कोटे के हैं। सत्यापन पूर्ण होते ही इनका आवंटन कर दिया जाएगा। प्रमुख सचिव ने महायोजना 2031 के संबंध में बताया कि इस मामले में एक अति महत्वपूर्ण बैठक 24 अगस्त को लखनऊ में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर अधिकारी 30 अगस्त तक जारी होने फाइनल ड्राफ्ट से पहले अपनी तैयारियां पूर्ण कर लें। इस मौके पर एडीए उपाध्यक्ष गौरांग राठी, सचिव अर्जुन सिंह तोमर, अधिशासी अधिकारी डीएस भदौरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed