{"_id":"612543cc8ebc3e79e701c2e4","slug":"aligarh-hope-to-get-rid-of-water-logging-after-21-months-city-office-news-ali2714518187","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : 21 महीने बाद जलभराव से निजात मिलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : 21 महीने बाद जलभराव से निजात मिलने की उम्मीद
विज्ञापन
सब कुछ ठीक रहा तो 21 महीने बाद शहर को जलनिकासी से निजात मिलने की उम्मीद है। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत 139.55 करोड़ रुपये के ड्रेेनेज प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है।
परियोजना पूरी होने के बाद एबीडी एरिया के अंतर्गत बन्नादेवी, गूलर रोड, रघुवीरपुरी, मैरिस रोड, रामघाट रोड, रसलगंज, नुमाइश मैदान, जेल रोड, सेंटर प्वाइंट, अचलताल, दुबे का पड़ाव, नौरंगाबाद, छर्रा अड्डा, मीनाक्षी पुल, सुदामापुरी सहित आसपास के क्षेत्रों को जलभराव से राहत मिलने की उम्मीद है।
नोएडा की फर्म मनीषा प्रोजेक्ट द्वारा नई बस्ती में कुछ महीने पहले काम शुरू किया गया है। स्मार्ट सिटी के सीईओ एवं नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया कि अलीगढ़ की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए स्ट्रोम ड्रेनेज प्रोजेक्ट बेहद महत्वपूर्ण है। एबीडी एरिया में प्रोजेक्ट पूरा होते ही जल निकासी प्रभावी बनेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत तकनीकी रूप से एबीडी एरिया में 11 कैचमेंट एरिया की मदद से स्मार्ट ड्रेनेज सिस्टम बनाया जाएगा। 21 महीने में परियोजना पूरा करने का लक्ष्य है। इसके लिए वर्किंग समिति का गठन किया गया है, जिसमें नगर निगम, जलकल एवं सीएनडीएस को रखा गया है।
समिति ने नालों का निर्माण और चौड़ीकरण कराने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने बताया कि सर्वे में पाया गया है कि लो लैंड एरिया होने के कारण जलभराव की समस्या है। केचमेंट एरिया एवं विगत 10 वर्षों के रेनफॉल डॉटा का आकलन के साथ-साथ हाइड्रोलिक डिजाइन करते हुए अलीगढ़ स्ट्रोम वाटर ड्रेेनेज प्रोजेक्ट तैयार किया गया है।