{"_id":"62d305917df4fb6fc84d1926","slug":"aligarh-hindu-mahasabha-president-threatened-by-emirates-city-office-news-ali296180269","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : हिंदू महासभा अध्यक्ष को अमीरात से धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : हिंदू महासभा अध्यक्ष को अमीरात से धमकी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
अखिल भारत हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष गौरी पाठक के व्हाट्सएप पर पहले एक नंबर से आपत्तिजनक फोटो भेजे गए। एतराज जताने पर फोन कर जान-माल की धमकी दी जा रही है। इस नंबर की जांच में यह संयुक्त अरब अमीरात का बताया गया है। फिलहाल, मामले में तहरीर दी गई है।
सासनी गेट एडीए की रहने वाली महिला सामाजिक कार्यकर्ता व हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष गौरी पाठक ने बताया कि 15 जुलाई को उनके मोबाइल व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से कुछ आपत्तिजनक फोटो आए। उन्होंने जवाब में ऐतराज जताया तो इस पर उस व्यक्ति ने धमकी दी और फोन काट दिया। इसके बाद 16 जुलाई को फिर उसी तरह धमकी भरा कॉल आया। इस संबंध में संगठन के समक्ष विषय रखा और पुलिस को बताया। जांच में वह नंबर संयुक्त अरब अमीरात का होना पाया गया है। शनिवार को इस मामले में थाना में तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर ने उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। ब्यूरो
एएमयू छात्रा से लूट के दोनों आरोपी भेजे गए जेल
अलीगढ़ । एएमयू कैंपस में वीसी लॉज के सामने इंजीनियरिंग छात्रा संग लूट में मौके पर दबोचे गए दोनों आरोपी शनिवार को जेल भेज दिए गए। बता दें कि बिहार की रहने वाली छात्र हिबा खां यहां जाकिर नगर में रहती हैं। शुक्रवार को उसे एएमयू में वीसी लॉज के सामने लूटा गया था। इस दौरान दोनों लुटेरे पब्लिक के सहयोग से एएमयू सुरक्षा गार्ड ने दबोच लिए। जिन्होंने अपनी पहचान प्रताप सिंह उर्फ सन्नी निवासी धनीपुर और राहुल निवासी शाहदरा दिल्ली हॉल एटा चुंगी गांधीपार्क के रूप में दी है। इन दोनों ने आधा दर्जन लूट की घटनाएं स्वीकारी हैं। दोनों को शनिवार को जेल भेज दिया गया। ब्यूरो