फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Hathras MLC polling update

अलीगढ़-हाथरस: एमएलसी चुनाव वोटिंग अंतिम चरण में, दो संदिग्ध एजेंट हिरासत में, मतदान प्रतिशत यहां देखें

Fri, 23 Oct 2026 12:26 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़-हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़-हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 23 Oct 2026 12:26 PM IST
सार

आज सुबह से ही मतदान केंद्र के पास मतदान पर्ची के लिए प्रत्याशियों ने अपने मतदान अभिकर्ताओं को बस्ता लेकर मुस्तैद कर दिया। आठ बजते ही मतदान शुरू हुआ। वोटिंग लिस्ट में नाम आदि ऑनलाइन और हार्डकॉपी से नाम तलाशे गए और पर्ची बनाकर दी गईं। मतदाता ने मतदान केंद्र में प्रवेश किया। तैनात पुलिसकर्मियों मोबाइल, बैग सभी बाहर ही रखवा लिया।

विज्ञापन
Aligarh Hathras MLC polling update
एमएलसी चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव के लिए शुक्रवार को अलीगढ़ और हाथरस जनपद में मतदान सुबह आठ बजे शुरू हो गया। मतदाता शाम चार बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। खास बात यह है कि मतदाता सूची में नाम एक से अधिक जगह दर्ज होने के बावजूद वोट केवल एक ही मतदेय स्थल पर डाला जा सकेगा।

विज्ञापन


आज सुबह से ही मतदान केंद्र के पास मतदान पर्ची के लिए प्रत्याशियों ने अपने मतदान अभिकर्ताओं को बस्ता लेकर मुस्तैद कर दिया। आठ बजते ही मतदान शुरू हुआ। वोटिंग लिस्ट में नाम आदि ऑनलाइन और हार्डकॉपी से नाम तलाशे गए और पर्ची बनाकर दी गईं। मतदाता ने मतदान केंद्र में प्रवेश किया। तैनात पुलिसकर्मियों मोबाइल, बैग सभी बाहर ही रखवा लिया। मतदाता ने मतदान केंद्र में बांए हाथ की ऊंगली पर स्याही लगवाई। पोस्टल बैलेट पर अपनी पसंद के प्रत्याशी के आगे 1 लिखकर बैलेट मतपेटी में डाला गया। राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने मतदान केंद्र जाकर जायजा लिया।

विज्ञापन
Trending Videos

अलीगढ़ में मतदान प्रतिशत
10 बजे तक 
शिक्षक- 6.50%
स्नातक-7.23%
12 बजे तक 
शिक्षक- 21.60 %
स्नातक-17.03%
2 बजे तक 
शिक्षक- 38.25 %
स्नातक-28.93%

हाथरस में वोटिंग
जिले के 16 मतदान केंद्रों पर कुल 16,365 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बृहस्पतिवार को खेल स्टेडियम से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए आठ मतदान केंद्र और 15 मतदेय स्थल हैं। इन पर 13,797 मतदाता पंजीकृत हैं। आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए आठ मतदान केंद्र, आठ मतदेय स्थल और 2,566 मतदाता पंजीकृत हैं।  प्रत्येक केंद्र पर सेंटर सुपरिटेंडेंट के रूप में एक अधिकारी की तैनाती की गई है। मतदान केंद्रों के 200 मीटर के दायरे को व्यवस्थित और प्रतिबंधित रखने के निर्देश दिए गए हैं। शांतिपूर्ण और सुरक्षित मतदान करने के लिए चार क्षेत्राधिकारी और लगभग 400 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

हाथरस में मतदान प्रतिशत
10 बजे तक 
शिक्षक-8.89%
स्नातक-5.25%
12 बजे तक 
शिक्षक-25.02%
स्नातक-15.19%
2 बजे तक 
शिक्षक-46.77%
स्नातक-29.65%

विज्ञापन

अलीगढ़ के नौरंगीलाल कॉलेज में दो संदिग्ध एजेंट हिरासत में
आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद चुनाव के दौरान शुक्रवार को नौरंगीलाल इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर दो संदिग्ध एजेंट मिलने से खलबली मच गई। दोनों के फर्जी एजेंट होने की सूचना पर जिलाधिकारी और एसएसपी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर सिविल लाइंस थाने पहुंचाया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, दोनों व्यक्ति मतदान केंद्र में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। उनके एजेंट होने की वैधता पर संदेह जताते हुए सूचना प्रशासन को दी गई। इसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने भी मामले की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


पहचान पत्र दिखाने पर ही मिलेगा वोट
मतदान के दौरान मतदाताओं को अपनी पहचान प्रमाणित करनी होगी। फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र होने पर उसे प्रस्तुत करना होगा। इसके अभाव में आयोग से निर्धारित वैकल्पिक दस्तावेज के आधार पर पहचान प्रमाणित की जा सकती है। इनमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, निर्धारित सेवा पहचान पत्र और अन्य अनुमन्य दस्तावेज शामिल हैं। स्नातक और शिक्षक मतदाता संबंधित नियमों के तहत शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाणपत्र या निर्धारित पहचान पत्रों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

शिकायत या जानकारी के लिए कंट्रोल रूम 
निर्वाचन संबंधी जानकारी और समस्याओं के समाधान के लिए कलक्ट्रेट स्थित ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। मतदाता और अन्य संबंधित लोग 0571-2420141 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारी एडीएम न्यायिक अ

विज्ञापन

खास बातें

  • शिक्षक एमएलसी के लिए मध्य की अंगुली पर स्याही लगेगी
  • स्नातक एमएलसी के लिए तर्जनी अंगुली पर स्याही लगेगी
  • अलग-अलग कारणों से 50 कर्मियों की ड्यूटी काटी गईं

डीएम-एसएसपी ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा
बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार और एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने चंडौस, खैर और लोधा क्षेत्र में बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। अधिकारियों ने चंडौस क्षेत्र के गांधी इंटर कॉलेज, खैर इंटर कॉलेज और लोधा क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत कार्यालय में बनाए गए मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने, सतर्कता बनाए रखने और कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।

पुलिस की पैदल गश्त, संदिग्धों की चेकिंग
शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस ने रामघाट रोड से केलानगर चौराहा, जीवनगढ़ होते हुए धौर्रामाफी तक पैदल गश्त की। पुलिस अधीक्षक नगर आदित्य बंसल ने सीओ तृतीय सर्वम सिंह और पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों को भी चेक किया गया। पुलिस अधीक्षक नगर ने संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक कार्रवाई करने और क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए।

एमएलसी चुनाव 2026
आगरा खंड में दो सीटों पर हो रहा चुनाव 
  • स्नातक
  • शिक्षक

प्रत्याशी
  • आगरा स्नातक खंड में 13 उम्मीदवार
  • आगरा शिक्षक खंड में 12 उम्मीदवार 
मुख्य बिंदु
  • मतदान 23 अक्टूबर को 
  • मतगणना 27 अक्टूबर को 
  • महिला प्रत्याशी केवल 1

प्रमुख प्रत्याशी
भाजपा 
  • स्नातक: डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह गुरुजी
  • शिक्षक: इंजी. हरि किशोर तिवारी 
समाजवादी पार्टी
  • स्नातक: शशांक यादव
  • शिक्षक: डॉ. आकाश अग्रवाल 

प्रत्याशी मैदान में
  • शिक्षक सीट पर - सपा डॉ. आकाश अग्रवाल, भाजपा हरि किशोर तिवारी, निर्दलीय आकाश अग्रवाल, चंद्र प्रकाश, डॉ जगवीर सिंह, दिलीप कुमार आमौरिया, धीरज सिंह, ब्रह्मजीत सिंह, मोहम्मद वसीम कलाम, रण विजय यादव, रामू प्रसाद, राहुल पाराशर
  • स्नातक सीट पर - भाजपा डॉ मानवेंद्र प्रताप सिंह गुरु जी, सपा शशांक यादव उर्फ सीटू, आजाद समाज पार्टी दक्ष कुमार, स्वेदेशी हिंद पार्टी मतेंद्र सिंह गहलोत, निर्दलीय अनुराग सिंह, अम्बरीश कुमार सिंह, अम्बरीश पाल सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह, रघुराज सिंह, राहुल गुप्ता, राहुल राज कुलश्रेष्ठ, रूप सिंह, रूमा कुमारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed