फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Hardware businessman dies under suspicious circumstances, accused of murder

अलीगढ़: हार्डवेयर व्यापारी की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Sat, 17 Oct 2020 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Hardware businessman dies under suspicious circumstances, accused of murder
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

महानगर के मदार गेट के नामचीन मिठाई विक्रेता के हार्डवेयर व्यापारी भाई की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। शुक्रवार रात से लापता व्यापारी का शव शनिवार सुबह मडराक क्षेत्र में आगरा रोड पर नीम करौरी धाम के पास मिला। खबर पर पहुंचे परिवार ने प्रेम संबंधों में उसी इलाके की महिला पर हत्या का आरोप लगा दिया। इस आधार पर पुलिस ने जांच शुरू करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। इधर, देर शाम पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस जांच की बात कह रही है।
मूल रूप से सासनी गेट आगरा रोड केशव कुंज निवासी 50 वर्षीय नरेश गुप्ता का खुद का हार्डवेयर का व्यापार है। उनके पिता की मदार गेट पर मिठाई की दुकान है, जिस पर अब बड़े भाई बैठते हैं। घर में पत्नी के अलावा दो बच्चे भी हैं। परिवार के अनुसार नरेश शुक्रवार देर रात खाना खाकर निकले थे। इसके बाद नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की गई। इसी बीच तड़के पता चला कि मडराक क्षेत्र में नीम करौरी धाम के पास शव मिला है। इस पर पूरा परिवार वहां पहुंच गया और खबर पर एसओ मडराक आदि भी पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस दौरान नरेश की पत्नी सारिका व भतीजे संजय गुप्ता ने पुलिस के सामने यह आरोप लगाया कि नरेश के इसी इलाके की एक 25-30 वर्षीय महिला से प्रेम संबंध थे।
विज्ञापन

उन्हीं संबंधों में वह लगातार उन्हें ब्लैकमेल कर रही थीं। अब तक वह कई लाख रुपये वसूल चुकी थी और लगातार रुपये देने के लिए दबाव बना रही थी। अंदेशा है कि उसी विवाद में नरेश की हत्या की गई है। एसओ राजीव कुमार के अनुसार देर शाम तक कोई तहरीर तो नहीं मिली थी। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। विसरा प्रिजर्व किया गया है। ऐसा अंदेशा व्यक्त किया गया है कि हृदयाघात से मौत हुई हो। फिर भी जांच की जा रही है। कुछ लोग हिरासत में हैं। एसपी देहात शुभम पटेल के अनुसार परिवार के अपने आरोप हैं, जांच में जो साफ होगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed