{"_id":"5ed7fbd18ebc3e9091407a69","slug":"aligarh-government-s-emphasis-on-securing-high-risk-patients-city-office-news-ali235250980","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : हाई रिस्क के मरीजों को सुरक्षित करने पर शासन का जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : हाई रिस्क के मरीजों को सुरक्षित करने पर शासन का जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशल कुमार ओझा
डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, किडनी एवं लिवर जैसी बीमारियों से पीड़ित हाई रिस्क मरीजों को कोरोना वायरस से सुरक्षित करने के लिए शासन स्तर से प्रयास किए जा रहे है। घर-घर सर्वे के दौरान डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, किडनी एवं लिवर से संबंधित मरीजों का ब्योरा भी स्वास्थ्य कर्मी जुटाएंगे। नए फार्मेट में हाई रिस्क वाले बीमारियों के खाने भी बनाए गए हैं, जिसमें सूचना भरनी है।
जनपद में घर-घर सर्वे का काम शुरू हो गया है। इसमें खांसी, जुकाम, बुखार व सांस लेने में तकलीफ के अतिरिक्त डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, किडनी की बीमारी, लिवर की बीमारी से संबंधित सूचनाओं के लिए अलग कॉलम दिए गए हैं। पहले जो सर्वे हुए थे, उसमें हाई रिस्क वाले मरीजों का सर्वे नहीं होता था। हाई रिस्क वाले मरीजों को कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा ज्यादा है। ऐसे मरीजों की मृत्यु भी ज्यादा हो रही है। सरकार की योजना ऐसे मरीजों को पहले ही चिह्नित कर संक्रमण से बचाने का उपाय करना है। मरीजों को चिन्हित करने के बाद जरूरत के हिसाब से दवा आदि का भी इंतजाम करने की योजना है। चिह्नित मरीजों के यहां स्वास्थ्य कर्मी 15 दिन में चार बार जाएंगे और उनके स्वास्थ्य की जांच करेंगे। जरूरत पड़ने पर क्वारंटीन कर उपचार किया जाएगा।
जनपद में घर-घर सर्वे शुरू हो गया है। नए फार्मेट में डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, किडन की बीमारी एवं लिवर की बीमारी से संबंधित सूचनाओं के लिए अलग से कॉलम बनाया गया है। सर्वे के दौरान स्वास्थ्य कर्मी हाई रिस्क बीमारियों से संबंधित सूचनाएं भी लेंगे। इसका उद्देश्य हाई रिस्क मरीजों को चिन्हित कर उन्हें सुरक्षित करना है।
विज्ञापन
- डॉ. बीपी सिंह कल्याणी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
घर-घर सर्वे का फार्मेट....
- आज सर्वे किए गए घरों की संख्या
- कुल सर्वे किए गए व्यक्तियों की संख्या
- बाहर से आए कुल व्यक्तियों की संख्या
- बीमार व्यक्तियों की संख्या
- लक्षण... खांसी, जुकाम, बुखार, सांस लेने में तकलीफ, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, किडनी की बीमारी, लिवर की बीमारी, फेफड़े की बीमारी
- कुल होम क्वारंटीन घरों की संख्या
- घर से सैंपल किए व्यक्तियों की संख्या