फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Gomti, Darbhanga Express and Tundla Passenger train will remain canceled tomorrow

अलीगढ़ : गोमती, दरभंगा एक्सप्रेस एवं टूंडला पैसेंजर ट्रेन कल रहेगी रद्द

Sat, 23 Jul 2022 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Gomti, Darbhanga Express and Tundla Passenger train will remain canceled tomorrow
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़।
विज्ञापन

रेलवे दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक को आधुनिक बनाने एवं यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इस क्रम में पूर्वी और पश्चिमी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को जोड़ने के लिए दादरी यार्ड में रि-मॉडलिंग एवं नान इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है।
इसके चलते रेलवे ने शनिवार एवं रविवार को चार ट्रेनों को अस्थाई रूप से रद्द कर दिया है। कुछ ट्रेनों का समय पुनर्निर्धारित करते हुए एवं उन्हें मार्ग में रोककर चलाने का निर्णय लिया गया है। रेलवे के इस निर्णय से सफर करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे एनसीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि 23 जुलाई को दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी। 24 जुलाई को टूंडला-अलीगढ़ वाया दिल्ली मेमू, नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल, लखनऊ-नई दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस ट्रेन भी रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 24 जुलाई को ही नई दिल्ली-गया महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन एवं नई दिल्ली दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से 75-75 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी। आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से 75 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी। 24 जुलाई को पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस एवं जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस को मार्ग में 45-45 मिनट रोककर चलाया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed