{"_id":"622cce988751f7489065cc75","slug":"aligarh-girls-who-came-wearing-hijab-were-thrown-out-of-college-aligarh-news-ali2869668100","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : हिजाब पहनकर आई छात्राओं को किया कॉलेज से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : हिजाब पहनकर आई छात्राओं को किया कॉलेज से बाहर
विज्ञापन
एसवी कॉलेज में हिजाब पहनकर आई छात्राओं को कॉलेज से बाहर जाने का इशारा करती शिक्षिका। संवाद
- फोटो : CITY OFFICE
जिले में हिजाब प्रकरण शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। अब शनिवार को एसवी कॉलेज में हिजाब पहनकर आई छात्राओं को कॉलेज से बाहर कर दिया गया। एक शिक्षिका पर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप भी छात्राओं ने लगाया है। वहीं, कॉलेज प्रशासन का कहना है कि विद्यार्थियों को हर हाल में ड्रेस का पालन करना होगा।
शनिवार को हिजाब में आईं छात्राओं को हिजाब उतारने या कॉलेज से बाहर जाने का फरमान एक शिक्षिका ने सुनाया। इस पर छात्राओं ने हिजाब उतारने से इनकार कर दिया। छात्रा मुस्कान ने बताया कि वह बुर्के में कॉलेज आई थी जिसे कॉलेज प्रशासन ने उतरवा दिया। वह अंदर कॉलेज की पोशाक में थी। बाल दुपट्टे से ढक रखा था और मुंह पर कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत मास्क लगा रखा था। छात्राओं ने कहा कि अगर हिजाब में आने में मना किया गया तो वह कॉलेज नहीं आएंगी।
दरअसल, कॉलेज परिसर में एक शिक्षिका घूम-घूमकर छात्राओं को हिजाब उतारने के लिए कह रही थी। वह छात्राओं से कह रही थी कि तुम्हें शर्म नहीं आती। छात्र अमित प्रताप सिंह ने कहा कि उनके कंधे पर भगवा अंगोछा रखा था, जिसे शिक्षक ने बैग में रखने को कहा।
विज्ञापन
अमित ने कहा कि अगर छात्राएं हिजाब में आएंगी तो वह भी भगवा कुर्ता पहनकर आएंगे। मामले में प्रॉक्टोरियल टीम की सदस्य डॉ. वीना उपाध्याय ने कहा कि हिजाब पहनकर आने वाली छात्राओं को प्रवेश नहीं मिलेगा। मुंह ढककर आना भी कॉलेज में मना है, इसलिए मुंह खोलकर आना होगा। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि कॉलेज का ड्रेस कोड है, जिसका पालन हर विद्यार्थी को करना होगा।