फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Girl student who went to coaching from home missing, scooty found

अलीगढ़ : घर से कोचिंग गई छात्रा लापता, स्कूटी मिली

Fri, 26 Nov 2021 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Girl student who went to coaching from home missing, scooty found
महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र की शहर के एक कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई कर रही छात्रा बृहस्पतिवार सुबह कोचिंग के लिए निकली, मगर देर रात तक घर नहीं पहुंची। परिवार को तलाश में छात्रा की स्कूटी रेलवे स्टेशन परिसर में खड़ी मिली है। खबर पर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बताया गया है कि छात्रा अपने माता-पिता के साथ रहती है। उसके पिता सरकारी सेवा से सेवानिृवत्त हैं। वह शहर के एक नामी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई कर रही है। बृहस्पतिवार सुबह दस बजे करीब वह कोचिंग के लिए निकली। उसे किसी टेस्ट की तैयारी के सिलसिले में जरूरी काम से जाना था। जब शाम तक वह नहीं लौटी तो उसकी खोज शुरू हुई।
विज्ञापन

इसी दौरान देर रात उसकी स्कूटी रेलवे स्टेशन परिसर में मिली है। इसके बाद से परिजन ज्यादा परेशान हैं। खबर पर बन्नादेवी पुलिस भी जांच में जुट गई है। सीओ के अनुसार अभी जानकारी जुटाई जा रही है। अब तक की जांच में किसी फेसबुक फ्रेंड से छात्रा के संपर्क होने की जानकारी मिल रही है। अंदेशा है कि वह उसी संग तो कहीं घूमने न गई हो। जांच व छात्रा के मिलने के बाद ही तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed