{"_id":"61858b307e85f455d87cf6f3","slug":"aligarh-girl-s-body-found-in-drain-police-engaged-in-investigation-city-office-news-ali2774692189","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : नाले में मिला बच्ची का शव, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : नाले में मिला बच्ची का शव, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
महानगर गांधीपार्क क्षेत्र में छर्रा अड्डा पुल के नीचे गांधीनगर स्थित नाले में बृहस्पतिवार शाम दो साल की बच्ची का शव पड़ा मिला। राहगीर की खबर पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। काफी प्रयास के बाद भी पहचान न होने पर शव पोस्टमार्टम केंद्र में रखवा दिया गया है। अब अपने जिले व आसपास के जिलों में फोटो की मदद से बच्ची की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
गांधीनगर में रेलवे लाइन के किनारे नाला बह रहा है। बृहस्पतिवार शाम यहां एक राहगीर की नजर नाले में उतराते शव पर पड़ी। कुछ ही देर में वहां भीड़ जमा हो गई। खबर पर पुलिस भी आ गई और शव को बाहर निकलवाया गया। काफी प्रयास के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद अपने जिले के व आसपास के जनपदों के सभी थानों में बच्ची का फोटो भेजा गया है।
उम्र देखने से करीब दो साल प्रतीत हो रही है। कोई जाहिरा चोट का निशान भी नहीं है। वहीं शव को पोस्टमार्टम केंद्र में रखवा दिया गया है। सीओ द्वितीय मोहसिन खान के अनुसार जिस बच्ची का शव मिला है, वह बाहर के जनपद की तो न थी। इस बात की आशंका अधिक है। उसी अनुसार प्रयास किए जा रहे हैं।