{"_id":"6929db6ec95defb4920865f2","slug":"aligarh-girl-ganika-jakhar-becomes-fire-girl-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fire Girl: अलीगढ़ की गनिका जाखड़ बनीं फायर गर्ल, स्कर्ट में आग लगाकर किया डांस, बनाया रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fire Girl: अलीगढ़ की गनिका जाखड़ बनीं फायर गर्ल, स्कर्ट में आग लगाकर किया डांस, बनाया रिकॉर्ड
Fri, 28 Nov 2025 10:57 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 28 Nov 2025 10:57 PM IST
सार
महज सात साल की उम्र से ही गनिका जाखड़ ने डांस करना शुरू कर दिया था। उसने अपनी कामयाबी का श्रेय माता- पिता के साथ ही मेंटोर राहुल आर्य को दिया है।
विज्ञापन
स्कर्ट में आग लगाकर डांस करती फायर गर्ल गनिका जाखड़
- फोटो : स्वयं
विस्तार
अपने डांस के जरिये अलीगढ़ शहर का नाम दूसरे शहर व राज्यों में रोशन करने वाली 14 साल की गनिका जाखड़ ने भारत की फायर गर्ल के नाम की उपाधि हासिल कर इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। गनिका ने यह उपलिब्ध डांस स्पिन के दौरान अपने स्कर्ट में आग लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाकर हासिल की है।
विज्ञापन
शहर की स्वर्ण जयंती नगर काॅलोनी निवासी गौरीशंकर गुप्ता व गीता चौधरी की सुपुत्री गनिका जाखड़ एक क्लासिकल डांसर हैं। मां गीता ने बताया कि गनिका को बचपन से ही डांस करने का शाैक था। महज सात साल की उम्र से ही उसने डांस करना शुरू कर दिया था। गनिका ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता- पिता के साथ ही मेंटोर राहुल आर्य को दिया है।
विज्ञापन