फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Gangster caught with ganja, women create ruckus

अलीगढ़ : गैंगस्टर गांजे सहित पकड़ा, महिलाओं ने किया हंगामा

Sun, 21 Feb 2021 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Gangster caught with ganja, women create ruckus
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

महानगर की गांधीपार्क थाना पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित युवक को पांच किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी की खबर पर एकत्रित हुईं परिवार की महिलाओं ने उस समय बखेड़ा कर दिया, जब आरोपी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां उन्होंने सिपाहियों से अभद्रता कर दी।
सीओ द्वितीय राघवेंद्र सिंह के अनुसार गांधीपार्क पुलिस ने बौनेर तिराहे से अरमान निवासी सराय मियां देहलीगेट को दबोचा था। उसके पास पांच किलो गांजा बरामद हुआ। वह लूट के आठ मुकदमों में गैंगेस्टर में भी वांछित था।
विज्ञापन

जब उसे कोर्ट में पेशी से पहले मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाया गया तो उसके परिवार की महिलाएं आ गईं और यह कहते हुए बखेड़ा कर दिया कि झूठा जेल भेजा जा रहा है। इस दौरान सिपाहियों से अभद्रता कर दी। बाद में बन्नादेवी पुलिस ने उसे जेल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed