फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: From next year, samples of food items will be tested in the district itself.

अलीगढ़ : अगले साल से जिले में ही होगी खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच

Fri, 19 Aug 2022 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: From next year, samples of food items will be tested in the district itself.
जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। अगले वर्ष से मिलावटी खाद्य पदार्थों जांच अलीगढ़ में ही हो सकेगी। अलीगढ़-टप्पल मार्ग स्थित लोधा-जिरौली रोड पर 22.50 करोड़ रुपये की लागत से मंडल स्तरीय प्रयोगशाला का निर्माण चल रहा है। विभाग के मुताबिक, मार्च 2023 तक प्रयोगशाला बन कर तैयार हो जाएगी। इसके बाद यहां संदिग्ध नमूनों की एक सप्ताह के अंदर जांच हो जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर मिलावट खोरों के विरुद्ध कार्रवाई जल्द होगी।
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने आगरा एवं लखनऊ स्थित प्रयोगशाला में भेजे जाते हैं। इसकी वजह से जांच रिपोर्ट आने में काफी वक्त लगता है। ऐसे में संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई में भी विलंब होता है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त ग्रेड-2 सर्वेश मिश्रा ने बताया कि मिलावटखोरी की रोकथाम के लिए शासन स्तर से 22.50 करोड़ की लागत से आधुनिक प्रयोगशाला का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

अप्रैल से काम चल रहा है। चारदीवारी बन चुकी है, बाकी भवन का काम तेजी से जारी है। मार्च 2023 तक प्रयोगशाला बन कर तैयार हो जाएगी। लैब में खाद्य पदार्थों के संदिग्ध नमूनों की एक सप्ताह के अंदर जांच के बाद रिपोर्ट मिल सकेगी, जिसके आधार पर मंडल के अलीगढ़, एटा, कासगंज एवं हाथरस जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट या गलती मिलने पर नोटिस देने के साथ ही सजा की कार्रवाई में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed