फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Freedom from DL and registration... Increased desire for electric vehicles

अलीगढ़ : डीएल और पंजीकरण से मुक्ति... इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ी चाहत

Sat, 28 Aug 2021 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Freedom from DL and registration... Increased desire for electric vehicles
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

पेट्रोल की कीमतों में लगातार वृद्धि होने से जिले के लोगों का रुझान इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की ओर हुआ है। इसी के चलते पिछले दो साल में जिले में चार हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन बिक गए हैं। खास बात यह है कि सरकार इन वाहनों की खरीद पर जीएसटी में 23 प्रतिशत की छूट दे रही है। साथ ही 25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से कम और 0.25 किलोवाट मोटर की क्षमता वाले दो पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए लाइसेंस और पंजीकरण की भी जरूरत नहीं पड़ती है।
अभिभावक अपने बच्चों को कोचिंग-स्कूल आने-जाने के लिए बिना लाइसेंस और बिना पंजीकरण वाले इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन खरीदकर दे रहे हैं। अभिभावकों ने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहनों से प्रदूषण नहीं होता है। वहीं, कोरोना के चलते बच्चों को अन्य बच्चों के साथ बस में नहीं जाना पड़ता है। इसके अलावा, खर्च भी कम होता है। 15 से 20 रुपये की बिजली की खपत में 80 किमी का सफर तय किया जा सकता है। रक्षाबंधन पर लोगों ने इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की खरीद की थी।
विज्ञापन

आरटीओ से स्कूल प्रबंधन पूछ रहे सवाल, क्या बच्चे इलेक्ट्रिक वाहन चला सकते हैं
आरटीओ दफ्तर में कई अभिभावक और स्कूल प्रबंधन पत्र भेजकर पूछ रहे हैं कि उनके बच्चे इलेक्ट्रिक स्कूटर/स्कूटी से स्कूल आना चाहते हैं। क्या इन वाहनों को चलाने के लिए लाइसेंस की आवश्यकता है। एआरटीओ रंजीत सिंह ने बताया कि ऐसे सभी वाहनों के संबंध में कई आशंकाएं हैं। संबंधित लोग और स्कूल प्रबंधक-प्राचार्यों को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है कि केंद्रीय मोटर वाहन नियमावली 1989 के नियम 126 के अनुसार 0.25 किलोवाट से कम और अधिकतम स्पीड 25 किमी प्रति घंटा से कम वाले इलेक्ट्रिक वाहन मोटल व्हीकल की श्रेणी में नहीं आते हैं। ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहनों के पंजीयन और ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने जीएसटी में 23 प्रतिशत की छूट दी है। सरकार चाहती है कि लोग पेट्रोल चालित वाहनों की बजाय इलेक्ट्रिक वाहन चलाएं, जिससे प्रदूषण नहीं होगा और ईंधन पर होने वाले खर्च में कमी हो पाएगी। - केडी सिंह गौर, आरटीओ
- मेरी पौत्री महर्षि विद्या मंदिर में कक्षा 11 की छात्रा है। स्कूल और कोचिंग जाने के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदी है। 15 रुपये की बिजली में 80 किमी चल रही है। - गोपाल प्रसाद अग्रवाल, एडीए कॉलोनी आगरा रोड।
- वर्तमान में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड बढ़ी है। अभी तक तकरीबन 800 दो पहिया इलेक्ट्रिक वाहन बेचें हैं। लोगों को ये वाहन काफी पसंद आ रहे हैं। - संगीता दोहरे, एमडी हैरी मोटर्स।

- रक्षाबंधन पर डिमांड बहुत थी। कंपनी वाहनों की आपूर्ति नहीं कर पाई। अब तक अब तक 1600 से अधिक वाहन बेच दिए हैं। - भारत गोपाल, मैनेजर, शिव सागर ऑटोमोबाइल्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed