फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Fragrance of ghee was coming from vegetable fat, goods sealed

अलीगढ़: वेजिटेबल फैट से आ रही थी घी की खुशबू, माल सील

Thu, 15 Oct 2020 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Fragrance of ghee was coming from vegetable fat, goods sealed
अलीगढ़: ताला नगरी के सेक्टर दो एफ 133 स्थित इंटर स्टियरीफाइड वेजिटेबल फैट का निर्माण करने वाली पैकि - फोटो : CITY OFFICE
नवरात्र, दशहरा, करवाचौथ, दीपावली, बारावफात के त्योहारी सीजन से पहले ही मिलावटी खाद्य पदार्थों की बड़ी खेप तैयार होने लगी है। जिसे जिले में खपाने की कोशिश होगी। ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग ने तीन विशेष टीमें बना कर 15 से 24 अक्तूबर तक विशेष छापामार अभियान छेड़ दिया है। बृहस्पतिवार को इन तीनों टीमों ने अलग अलग छापा मार कर खाने पीने की चीजों के नमूने भर कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य राम नरेश और अभिहित अधिकारी सर्वेश मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने तालानगरी सेक्टर दो के प्लाट नंबर एफ-133 स्थित इंटर स्टियरीफाइड वेजिटेबल फेट का निर्माण करने वाली पैकिंग इकाई पर छापा मारा गया। यहां मौजूद वेजिटेबल फैट में घी की महक आ रही थी। जिससे उसमें घी की क्रत्रिम सुगंध मिलाए जाने की आशंका है। अन्य कई अनियमितताएं भी मिलीं। फैट का पैक एवं खुला हुआ एक-एक नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। लगभग 50 किलोग्राम फैट को अग्रिम आदेश तक सीज कर दिया गया है। जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 15500 रुपये है। इस टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कृपा शंकर, मनोज कुमार सरोज, अमर बहादुर सरोज एवं मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में दूसरी टीम ने बन्नादेवी जीटी रोड स्थित अनिल प्रोविजन स्टोर से साबूदाने, देवेंद्र प्रोविजन स्टोर जीटी रोड बन्नादेवी से सूजी और जेल रोड स्थित सुनील स्टोर से सरसों के तेल का नमूना भरा। इस टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमवीर सिंह, प्रमोद कुमार और प्रभु चौधरी उपस्थित रहे। तीसरे दल ने ग्रामीण क्षेत्र में टप्पल स्थित दिनेश चंद की दुकान से व्रत के आटे का एक नमूना लिया। इस टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार सिंह, जवाहरलाल और भगवत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed