फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   28 corona infected in Aligarh, two suspected patients died

अलीगढ़ में 28 कोरोना संक्रमित, दो संदिग्ध मरीजों की मौत

Tue, 23 Jun 2020 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
28 corona infected in Aligarh, two suspected patients died
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
जिले में आज कोरोना वायरस बुलेटिन ने रिकार्ड तोड़ दिया है। सोमवार को सर्वाधिक 28 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय (कोविड-19 अस्पताल) में दो संदिग्ध मरीजों की मृत्यु हो गई है। उनकी कोरोना रिपोर्ट आना अभी बाकी है। देर रात समाचार आने के बाद जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। जनपद में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 412 तक पहुंच गई है।  
विज्ञापन



सोमवार शाम तक चार लोगों के संक्रमित होने की सूचना से लोग राहत महसूस कर रहे थे। रात तक कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 28 तक पहुंच गई। वहीं कोविड-19 समर्पित पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में दो संदिग्ध मरीजों की मृत्यु से हड़कंप मच गया। पीतांबर नगर के 45 वर्षीय व्यक्ति को सुबह 10.30 बजे उपचार के लिए यहां भर्ती किया गया था। शाम 4 बजे उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


वहीं, पिसावा के गांव चीती के 70 वर्षीय बुजुर्ग को रविवार को दिन में एक बजे भर्ती किया गया था। सोमवार शाम करीब सात बजे उनका निधन हो गया। दोनों कोरोना संदिग्ध मरीज थे। अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि मृतकों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने सोमवार को जिले में 28 मरीजों के मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



टूटा तीन महीने का रिकार्ड.. जिले में कोरोना पहुंचा 400 पार
वैसे तो जिले में कोरोना वायरस लगातार डरावना होता जा रहा है। मगर 22 मार्च के बाद यह पहला मौका है, जब इतनी संख्या में एक साथ एक दिन में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। मतलब, पिछले तीन माह का रिकार्ड तोड़ते हुए एक दिन में सोमवार 22 जून को 28 मरीज संक्रमित घोषित हुए हैं। सबसे खास बात है कि इनमें सर्वाधिक पुराने शहर के हैं, जिसके चलते पुराने शहर के कई इलाके सील होने की तैयारी हो गई है। एक साथ इतनी लंबी सूची आते ही देर शाम स्वास्थ्य अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। सभी के पतों की ट्रेसिंग का काम देर रात तक जारी रहा। आनन-फानन मरीजों को खबर देकर उन्हें आइसोलेट कराने से लेकर इलाकों को सील कराने की कवायद शुरू करा दी गई थी।
सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जो 28 मरीज संक्रमित पाए गए हैं, उनमें कनवरीगंज के रिपिट कारोबारी परिवार के तीन लोग शामिल हैं। वहीं सासनी गेट कृष्णापुरी मठिया निवासी एक आशा की तीन बेटियां और खैर के संक्रमित डॉक्टर के दो बेटे भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। सासनी गेट के एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं। चंदनिया के संक्रमित अधिवक्ता की पत्नी व मां भी चपेट में आई हैं। एक कर्मचारी नगर निगम के स्मार्ट सिटी से जुड़ा है। इसके अलावा कृष्ण विहार से एक, जयगंज सासनी गेट से एक, गोविंद नगर संजय गांधी कालोनी से एक, तुर्कमान गेटसे एक, रघुवीरपुरी से एक, घंटरचौक से एक, क्वार्सी के निजी अस्पताल में भरती अतरौली खत्रीपाड़ा का युवक, शाहपुर मडराक से एक, आरकेपुरम सासनी गेट से दो, गणेश स्ट्रीट जयगंज से एक, कृष्णाधाम मथुरा रोड से एक और सिद्धार्थ कालोनी नौरंगाबाद से एक मरीज सामने आया है।

--
- जिले में आज 28 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। डरने की जरूरत नहीं है, बस सजग रहने की जरूरत है। अपील है कि मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रहें। अपने घर पर रहें, सुरक्षित रहें। यदि आप या आपका कोई जानकार कोरोना संक्रमित के संपर्क में आया है तो तत्काल उसकी सूचना जिला प्रशासन या कंट्रोल रूम को दें ताकि कोरोना की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही की जा सके।-चंद्रभूषण सिंह डीएम

कोरोना मीटर--
- 412 मरीज अब तक पाए गए जिले में(इनमें कुछ मरीज अन्य शहरों में संक्रमित घोषित हुए हैं)
- 26 मरीजों की अब तक हो चुकी मौत(जयगंज की महिला आगरा में संक्रमित हुई थी, दिल्ली में मौत)
- 155 करीब मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं
- 220 के करीब सक्रिय मरीज अभी हैं शेष
----
- आज मिले संक्रमितों की सूची--
1-5 वर्षीय लड़की कृष्णापुरी मठिया।
2-10 वर्षीय लड़की कृष्णापुरी मठिया।
3-12 वर्षीय लड़की कृष्णापुरी मठिया।
4-29 वर्षीय व्यक्ति खैर।
5-22 वर्षीय व्यक्ति खैर।
6-55वर्षीय व्यक्ति कृष्ण विहार अलीगढ़।
7-45 वर्षीय व्यक्ति जयगंज सासनी गेट।
8-50 वर्षीय व्यक्ति गोविंद नगर(संजय गांधी कॉलोनी)।
9-27 वर्षीय युवती सासनीगेट।
10-1 वर्षीय बच्ची सासनीगेट।
11-54 वर्षीय व्यक्ति सासनीगेट।
12-18 वर्षीय युवती तुर्कमान गेट।
13-12 वर्षीय लड़का तुर्कमान गेट।
14-54 वर्षीय महिला चंदनिया।
15-80 वर्षीय बुजुर्ग महिला चंदनिया।
16-60 वर्षीय महिला रघुवीर पुरी।
17-26 वर्षीय युवक नगर निगम।
18-43 वर्षीय व्यक्ति घंटरचौक खाईडोरा।
19-37 वर्षीय व्यक्ति देहलीगेट कनवरीगंज।
20-65वर्षीय बुजुर्ग महिला देहलीगेट कनवरीगंज।
21-11वर्षीय लड़का देहलीगेट कनवरीगंज।
22-31 वर्षीय व्यक्ति खत्रीपाड़ा अतरौली।
23-36 वर्षीय व्यक्ति शाहपुर अलीगढ़।
24-29वर्षीय युवती आरके पुरम सासनीगेट।
25-29वर्षीय युवक आरके पुरम सासनीगेट।
26-63 वर्षीय व्यक्ति गणेश स्ट्रीट जयगंज।
27-50 वर्षीय व्यक्ति कृष्णाधाम कॉलोनी मथुरा रोड।
28-25 वर्षीय युवक सिद्धार्थ कॉलोनी नौरंगाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed