फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: For a month, sometimes the water comes during the day and sometimes at night.

अलीगढ़ : एक माह से कभी दिन तो कभी रात में आता है पानी

Sun, 15 May 2022 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: For a month, sometimes the water comes during the day and sometimes at night.
मोहम्मद नगर हजीरा, आशिक अली रोड़, कासिम नगर, सराय कुतुब, एसके लॉज में आ रहे काले गंदे पानी बाल्टी मे? - फोटो : CITY OFFICE
वार्ड नंबर 23 नई बस्ती स्थित धोबी वाला कुआं, शहनाई वाली गली के लोग करीब एक माह से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। आपूर्ति का समय भी गड़बड़ाया हुआ। कभी पानी दिन में तो कभी रात में दो-तीन बजे आता है, वो भी गंदा। पानी की समस्या से इलाके के करीब एक हजार लोग प्रभावित हैं।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि करीब 60 साल पुरानी पाइपलाइन से इलाके में पानी की सप्लाई हो रही है। पाइपलाइन कई जगह से क्षतिग्रस्त हैं। लीकेज के चलते नाली का गंदा पानी पाइपलाइन में चला जाता है और सप्लाई के समय घरों में आता है।
विज्ञापन

दो साल पहले क्षेत्र के कुछ घरों में नई पाइपलाइन पड़ी थी, लेकिन अभी तक नलों को टंकी से नहीं जोड़ा गया है। वार्ड में लगे आधे से ज्यादा सरकारी हैंडपंप खराब हैं। मिश्रित आबादी वाले इलाके में ज्यादातर लोग मजदूर वर्ग से हैं। अब सुबह काम पर जाएं या फिर पानी की व्यवस्था करें। टैंकर से पानी की आपूर्ति की भी व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है स्थिति
- वार्ड 23 - नई बस्ती (शहनाई वाली गली)
- वार्ड की आबादी 20 हजार।
- जलस्तर 200 से 220 फुट।
- वार्ड में कुल 60 हैंडपंप, जिनमें 30 खराब हालत में। सही हैंडपंपों में गंदे पानी की समस्या।
- वार्ड में 3 सरकारी ट्यूबवेल। सभी सही हालत में।
- सरकारी सबमर्सिबल 3। सभी चालू हालत में।
- क्षेत्र का टीडीएस 600 से 800 है। पीने लायक पानी का टीडीएस 150 तक होना चाहिए।
- वार्ड में पचास साल पुरानी पाइपलाइन से जल आपूर्ति।
बोले पार्षद
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जो कार्य चल रहे हैं, वही सबसे बड़ी समस्या पैदा कर रहे हैं। वार्ड के साथ साथ पूरे शहर को खोद कर डाल दिया है। दो साल पहले वार्ड में नई पाइपलाइन पड़ी थी, उसकी खुदाई में पुरानी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है।

- संतोष कुमार, वार्ड पार्षद
- स्मार्ट सिटी के तहत नई बस्ती वार्ड में कार्य प्रगति पर है। पुलिया पर कार्य के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। उसको ठीक कराया जा रहा है। रात के समय पानी आने की समस्या पर अधीनस्थों को निर्देशित कर दिया गया है। - अनवर ख्वाजा, जीएम जल निगम
एक महीने से इलाके में पानी का संकट है। दिन की जगह रात में पानी आता है। पानी भरने के चक्कर में कई बार काम भी छूट जाता है। - आरिफ
60 साल पुरानी पाइपलाइन से पानी की सप्लाई हो रही है। दो साल पहले नई पाइपलाइन पड़ी थीं। अभी तक टंकी से जोड़ा नहीं गया है। - नसरुद्दीन
गंदा पानी पीकर बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। रोजमर्रा के कामों के लिए भी पानी नहीं है। पानी के लिए रतजगा करना पड़ता है। - रुखसाना बेगम
इलाके के ज्यादातर हैंडपंप खराब हैं। टैंकर की भी व्यवस्था नहीं है। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हैं। शिकायत करने पर भी समाधान नहीं हुआ। मुन्नी देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed