फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Footage and call details of 20 CCTV cameras were extracted

अलीगढ़ : 20 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व कॉल की डिटेल निकलवाई

Wed, 13 Oct 2021 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Footage and call details of 20 CCTV cameras were extracted
ढाई साल की बच्ची को उठा ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी से मंगलवार की देर रात पूछताछ की। सभी तथ्यों को क्रॉस चेक किया और आरोपी द्वारा जिन-जिन व्यक्तियों का जिक्र किया गया, उनसे भी पूछताछ की। 20 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व कॉल डिटेल निकलवाई गई है। मामले की विवेचना और पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम 6:28 बजे सूचना मिली थी कि कंट्रोल रूम चौराहे के पास से कार सवार बच्ची को उठा ले गया है। इस घटना के बाद एसपी सिटी, सीओ सिविल लाइन और सर्विलांस टीम ने कुछ समय बाद ही बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। आरोपी फैजल महमूद वर्तमान में सिविल लाइन की हमजा कॉलोनी में रहता है।
विज्ञापन

वह दिल्ली से कपड़े खरीद कर अलीगढ़ और बुलंदशहर में सप्लाई करता है। पूछताछ में फैजल ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को वह अपने दोस्त मोहम्मद आमिर के साथ काम से निकला था। दोनों ने नगर निगम के सामने चाय वाले की दुकान पर जलपान करने के लिए गए थे। जैसे ही गाड़ी सड़क किनारे खड़ी की तो सड़क के किनारे पर बच्ची लेटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा लगा कि बच्ची कार के पहिये के नीचे आ गई है। हम लोग डर गए। इसलिए बच्ची को गाड़ी में बैठा कर तुरंत जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टर ने बताया कि बच्ची ठीक है तो राहत की सांस ली। इसके बाद मोहम्मद आमिर बुलंदशहर अपने घर चला गया, क्योंकि वह यहां पर शादी में आया हुआ था।
इसके बाद अपनी मौसी के बेटे सबरेज को घटना के बारे में बताया तो उसने कहा कि वह उसके साथ बच्ची को छोड़ने चलेगा। एएमयू सर्किल की तरफ आ ही रहे थे कि धौर्रा वाले नाले पर पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने कहा है कि वह केवल मानवता के नाते बच्ची को अस्पताल में दिखाने के लिए हड़बड़ाहट में लेकर गया था। उसकी मंशा अपहरण की बिल्कुल भी नहीं थी।

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि आरोपी ने जो बयान दिया है, उसको नए सिरे से तस्दीक किया जा रहा है। अब तक पुलिस ने 20 सीसीटीवी फुटेज निकलवाए हैं और सभी कॉल डिटेल की जानकारी की जा रही है। सभी तथ्यों को क्रॉस चेक करने, सीसीटीवी फुटेज देखने और साक्ष्यों के आधार पर मामले की छानबीन करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी से पूछताछ और विवेचना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed