फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Five teams involved in the disclosure of the robbery of retired ABSA's house the robbers came in a car, imprisoned in CCTV

अलीगढ़: रिटायर्ड एबीएसए के घर लूट के खुलासे में जुटीं पांच टीमें, कार में सवार होकर आए थे लुटेरे, सीसीटीवी में कैद

Mon, 07 Feb 2022 11:48 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 07 Feb 2022 11:48 AM IST
सार

पूर्व एबीएसए स्व. कोमल सिंह के घर में शनिवार शाम को बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान घर में पत्नी, दो बेटियां, नाती व बच्चे का ट्यूटर मौजूद थे। बदमाश यहां से 32 तोला सोना व एक लाख रुपये की नकदी ले गए।

विज्ञापन
Aligarh: Five teams involved in the disclosure of the robbery of retired ABSA's house the robbers came in a car, imprisoned in CCTV
पुलिस को घटना की जानकारी देती घर की सदस्य - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो

विस्तार

महानगर के सासनी गेट क्षेत्र में सेवानिवृत्त एबीएसए के घर लूट को अंजाम देने वाले बदमाश कार में सवार होकर आए थे। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस को यह सूबत हाथ लगा है। उसी दिशा में पुलिस ने आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। पुलिस की पांच टीमों को इस वारदात के खुलासे में लगाया गया है जिससे जल्द वारदात का खुलासा किया जाए।

विज्ञापन


आरकेपुरम के पूर्व एबीएसए स्व. कोमल सिंह के घर में शनिवार शाम को बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान घर में पत्नी, दो बेटियां, नाती व बच्चे का ट्यूटर मौजूद थे। इसी बीच बदमाश घुसे और बाद में घुसे दूध वाले को भी अंदर लेकर बंधक बना लिया था। बदमाश यहां से 32 तोला सोना व एक लाख रुपये की नकदी ले गए। चूंकि बदमाशों ने बातचीत में कहा था कि वे किसी भाई के इशारे पर आए हैं। इसलिए इस वारदात में कोमल सिंह की बड़ी बेटी नेहा सिंह ने मेरठ निवासी लद्दाख में तैनात कर्नल कुलदीप सिंह पर अज्ञात बदमाशों को लूट के लिए भेजने का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन

सीओ बोले- सबूत मिले, जल्द होगा खुलासा

चूंकि नेहा का अपने पति से विवाद चल रहा है और वह मायके में रहती हैं। इस पहलू के अलावा पुलिस अन्य तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है। अब तक पांच टीमों को खुलासे में लगाया है। पुलिस टीमों ने सीसीटीवी की मदद से यह जान लिया है कि बदमाश कार से आए थे। वारदात को अंजाम देकर वे कार से ही सवार होकर गए। सीसीटीवी में इसके साक्ष्य मिले हैं। सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह इतना ही कहते हैं कि खुलासे के प्रयास जारी हैं। पांच टीमें खुलासे में लगी हैं। जल्द सफलता मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed