{"_id":"61c4de7ec98b2111a775889c","slug":"aligarh-five-brick-kilns-closed-in-two-days-city-office-news-ali281351764","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : दो दिन में पांच ईंट भट्ठे बंद कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : दो दिन में पांच ईंट भट्ठे बंद कराए
विज्ञापन
एनजीटी के मार्च से ईंट भट्ठे शुरू करने के आदेश के बावजूद अवैध रूप से भट्ठों का संचालन हो रहा है। प्रशासन ने इसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को अतरौली क्षेत्र में तीन भट्ठे बंद कराने के बाद बृहस्पतिवार को कौड़ियागंज क्षेत्र में दो भट्ठों की धधकती आग में पानी डलवाकर इन्हें बंद कराया गया।
जिले में कुल 350 ईंट भट्टे हैं। इनमें से मानकों के उल्लंघन के मामले में एनजीटी के आदेश पर 226 भट्ठों को बंद कराया जा चुका है। एनजीटी ने प्रदूषण को देखते हुए भट्ठों का संचालन मार्च से जून तक कराने के आदेश दिए थे। बावजूद इसके खनन विभाग की अनदेखी के चलते अवैध रूप से भट्ठों का संचालन हो रहा था।
पिछले दिनों झम्मनलाल गौतम नाम के व्यक्ति ने एनजीटी के आदेशों का हवाला देते हुए डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। उनका आरोप था कि अलीगढ़ में एनजीटी के आदेशों के बावजूद अवैध रूप से भट्ठों का संचालन हो रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने चेकिंग के आदेश दिए। चेकिंग के लिए तहसील स्तर पर एसडीएम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी, जिला पंचायत के एएमए व खनन अधिकारी की संयुक्त टीम गठित की गई।
विज्ञापन
टीम ने बुधवार से कार्रवाई आरंभ करते हुए सर्वप्रथम अतरौली क्षेत्र के तीन भट्ठे बंद कराए। बृहस्पतिवार को एसडीएम कोल संजीव ओझा के नेतृत्व में खनन व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने कौड़ियागंज क्षेत्र में कार्रवाई की। यहां पर श्री श्याम, राधे.राधे व श्री राधा रानी भट्ठे को बंद कराया गया। पुलिस के साथ की गई कार्रवाई में भट्ठों की धधकती आग में पानी डलवाकर बंद कराया।