फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: First polarization, now the prediction of vote split

अलीगढ़ : पहले ध्रुवीकरण, अब वोटों के बिखराव का अनुमान

Sat, 26 Feb 2022 12:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: First polarization, now the prediction of vote split
मतदान के बाद मतगणना और परिणाम की बेसब्री थम नहीं रही। आज हम बात कर रहे हैं जिले की कोल विधानसभा सीट की। जहां मतदान ठीकठाक हुआ है। मुकाबला त्रिकोणीय दिख रहा है। जिस तरह मतदान हुआ है, उसमें कोई मुद्दा समझ नहीं आया। हां, इस सीट पर भी ध्रुवीकरण का जोर दिखाई दिया है।
विज्ञापन

अब ये ध्रुवीकरण किसके पक्ष में रहा होगा, ये 10 मार्च को ही साफ होगा। अगर मुस्लिम मतों का बिखराव हुआ तो फायदा भाजपा को और अगर हिंदू वोटों का बिखराव हुआ तो फायदा सपा या कांग्रेस में से किसी एक को मिलने का गणित लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

अब तक के इतिहास में सर्वाधिक बार भाजपा के कब्जे में रही कोल सीट पर मुस्लिम मतदाता संख्या ठीकठाक है। शहर और देहात के मुस्लिम आबादी वाले बूथों पर मतदान भी खूब हुआ। इसी तरह हिंदू आबादी वाले बूथों पर भी जमकर मतदान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सियासी जानकार इसके अपने अपने तरह से मायने निकाल रहे हैं। कोई कह रहा है कि मुस्लिम मतों का बिखराव नहीं हुआ तो कोई कह रहा है कि हिंदू मतों का बिखराव नहीं हुआ। अब जो भी हो, भविष्य 10 मार्च को ही साफ होगा।
क्रसं. मतदान केंद्र का नाम, कुल मतदाता, मतदान प्रतिशत
1- डीएवी कन्या इंटर कॉलेज, 1045, 795, 76.08
2- जयदेवी मैमोरियल कॉलेज टीकाराम कॉलोनी नं चार, 1111, 804, 72.37
3- टीकाराम कन्या महाविद्यालय नं छह, 692, 497, 71.82
4- एसएमबी इंटर कॉलेज रामघाट रोड, नं एक, 760, 542, 71.32
5- सेंट फिदेलिस जूनियर हाईस्कूल रामघाट रोड नं. दो, 1026, 715, 69.69
मुस्लिम इलाकों में सबसे अधिक मतदान वाले केंद्र
क्रसं. मतदान केंद्र का नाम, कुल मतदाता, मतदान प्रतिशत
01- ग्लोरिया पब्लिक स्कूल केला नगर, नं. एक, 900, 645, 71.67
02- ग्लोरिया पब्लिक स्कूल केला नगर, नं. तीन, 1225, 852,69.55
03- नेशनल इंटर कॉलेज, जीवनगढ़, नं तीन, 976, 647, 66.29
04- अब्दुल्ला नर्सरी स्कूल मैरिस रोड नं चार, 1123, 761, 67.76
05- एबीके यूनियन स्कूल, एएमयू जमालपुर, नं. दो, 839, 546, 65.08
ये तथ्य भी जानें
कुल मतदाता-404632
कुल मतदान-250540
कुल प्रतिशत-61.92
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed