{"_id":"69c454e2d25d55256607a11c","slug":"aligarh-first-in-the-state-in-real-time-online-assessment-of-students-aligarh-news-c-2-gur1004-937220-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: विद्यार्थियों के रियल टाइम ऑनलाइन आकलन में अलीगढ़ प्रदेश में प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: विद्यार्थियों के रियल टाइम ऑनलाइन आकलन में अलीगढ़ प्रदेश में प्रथम
विज्ञापन
एलमपुर बीआरसी में आयोजित कार्यक्रम में एसआरजी संजीव शर्मा को सम्मानित करते डीएम व मौजूद बीएसए ड
- फोटो : samvad
निपुण भारत मिशन के तहत फरवरी में डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा कक्षा एक व दो के विद्यार्थियों के रियल टाइम ऑनलाइन आकलन में अलीगढ़ ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर एलमपुर बीआरसी पर बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और स्कूलों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डीएम संजीव रंजन ने कहा कि निपुण भारत मिशन में बेसिक शिक्षा विभाग ने बेहतर कार्य किया है। जनपद की यह उपलब्धि सराहनीय है। बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि जिले में शिक्षक, एआरपी, एसआरजी व निपुण टीम शानदार कार्य कर रही हैं।
बीआरसी पर एक हाईटेक स्टूडियो को तैयार किया गया है। यहां जनपद के उत्कृष्ट एवं विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा विभिन्न विषयों एवं टॉपिक पर वीडियो लाइव स्ट्रीमिंग की योजना है। एसआरजी संजीव शर्मा ने ने बताया कि जनपद में कुल 1464 स्कूल आकलन के लिए चिह्नित किए गए थे। उनमें से 1460 का आकलन हुआ। 969 निपुण घोषित हुए। कुल 66 फीसदी के साथ प्रदेश में अलीगढ़ प्रथम स्थान पर रहा।