{"_id":"5ef0c06b8ebc3e4311719ace","slug":"aligarh-finally-improved-to-increase-facilities-in-deendayal-hospital-city-office-news-ali236757515","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : आखिरकार दीनदयाल अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने की आई सुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : आखिरकार दीनदयाल अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने की आई सुध
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री से लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा नाराजगी जताने के बाद आखिरकार स्वास्थ्य विभाग को दीनदयाल अस्पताल एवं अतरौली के अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिये सुविधाएं बढ़ाने की सुध आ गई। दोनों अस्पतालों में महिला व पुरुष कोविड वार्ड अलग अलग बनाने, बेड समेत अन्य सुविधाएं बढ़ाने की कार्ययोजना बन गई है। यह काम विधायक निधि व नगर पालिका के अनटाइड फंड से होगा। एसीएमओ डा. पीके शर्मा को नोडल अफसर नामित किया गया है।
पंडित दीन दयाल अस्पताल को एल-2 श्रेणी का अस्पताल घोषित किया गया है। लेकिन यहां सुविधाएं अभी भी लचर हैं। महिला व पुरुष कोविड मरीजों को एक साथ रखा जा रहा है। टायलेट तक अलग अलग नहीं हैं। पिछले दिनों इन टायलेटों का सीवर भरने की शिकायत लेकर विधायक शहर संजीव राजा व विधायक कोल अनिल पाराशर डीएम से मिले थे। स्वास्थ्य मंत्री ने भी सुविधाएं न होने पर फटकार भी लगाई।
सीएमओ डा.बीपी कल्याणी ने बताया कि एल-1 एवं एल-2 अस्पतालों में पुरुष एवं महिला कोविड वार्डों को अलग-अलग कर दिया गया है। दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय एल-2 अस्पताल एवं सीएचसी अतरौली एल-1 अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं एवं आवश्यक सामान हेतु जो भी व्यवस्थाएं की जानी है, उनके लिये विधायक निधि एवं नगर निगम के अनटाइड फंड का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
तय समय से पूर्व सैंपलिंग का काम पूरा हो
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि सरकारी शेड्यूल के अनुसार तय समय से पूर्व ही सैंपलिंग का कार्य पूर्ण कर लिया जाए तथा अस्पताल में खाना, नाश्ता व साफ-सफाई भी सुनिश्चित की जाए। कंटेनमेंट क्षेत्र एवं हॉटस्पॉट क्षेत्रों थाना सासनी गेट, थाना देहली गेट एवं कोतवाली क्षेत्रों में नागरिकों की स्वास्थ्य जॉच शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के स्टाफ को लगाकर की जाए। इसमें पहले कोविड-19 के समरूप लक्षण वाले व्यक्तियों को चिह्नित करते हुए रैंडम सैंपलिंग की जाए। इसके बाद अन्य की जांच हो।
पॉजिटिव मरीजों की सूची के मिलान के आदेश
मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा ने निर्देश दिए हैं कि 21 जून तक पॉजिटिव मिले व्यक्तियों के प्राथमिक संपर्कियों की सैंपलिंग करा ली जाए। एसपी क्राइम एवं सीएमओ कार्यालय से आई संपर्कियों की सूची का मिलान करा लिया जाए। यदि कोई व्यक्ति कोविड-जॉच से छूट जाता है तो सीडीओ को जानकारी देकर उसकी सैंपलिंग करा ली जाए।