{"_id":"6161ed178ebc3e61ed44fb3e","slug":"aligarh-final-appointment-of-773-panchayat-assistants-city-office-news-ali2753397170","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : 773 पंचायत सहायकों की नियुक्ति फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : 773 पंचायत सहायकों की नियुक्ति फाइनल
विज्ञापन
जिले में 773 पंचायत सहायकों की नियुक्ति फाइनल हो गई है। जिला स्तरीय समिति ने इनका अनुमोदन कर दिया है। अब ग्राम पंचायत स्तर पर इनके अनुबंध की प्रक्रिया चल रही है। शेष 94 पंचायत सहायकों के प्रपत्रों की जांच चल रही है। इनकी नियुक्ति भी अगले सप्ताह के अंत तक होने के आसार हैं।
शासन ने ग्राम पंचायतों को ग्राम सचिवालय के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए हैं। ग्राम पंचायत भवनों में पंचायत सेवा केंद्र भी खोले जाने हैं। सभी केंद्रों में पंचायत सहायकों की नियुक्तियां होनी हैं। यह प्रक्रिया लंबे समय से चल रही है।
अब तक जिले की 867 ग्राम पंचायतों में से 773 पंचायत सहायकों की नियुक्ति फाइनल हो गई है। जिला स्तरीय समिति ने इनका अनुमोदन कर दिया है। जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि अब इन सभी का ग्राम पंचायत स्तर पर अनुबंध होना है। यह प्रक्रिया चल रही है। शेष बचे 94 सहायकों के प्रपत्रों की जांच अंतिम दौर में है। अगले सप्ताह के अंत तक इनकी नियुक्ति भी फाइनल हो जाएगी।
विज्ञापन
पंचायत भवन नहीं तो विद्यालयों में बैठेंगे पंचायत सहायक
जिले की 867 ग्राम पंचायतों में से 692 पंचायतों के भवन तैयार हो चुके हैं। शेष पंचायतों में भवन तैयार करने का काम जारी है। इस समस्या से निपटने के लिए बिना पंचायत भवन वाली पंचायतों में प्राइमरी स्कूल या अन्य सरकारी भवनों में पंचायत सेवा केंद्र संचालित किए जाएंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि पंचायत सहायक यहां बैठकर ग्रामीणों के जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र से लेकर अन्य काम करेंगे।