{"_id":"6161f2048ebc3e624a3ec015","slug":"aligarh-farmers-electricity-connection-should-not-be-cut-city-office-news-ali2753411113","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : किसानों का बिजली कनेक्शन न काटा जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : किसानों का बिजली कनेक्शन न काटा जाए
विज्ञापन
लखनऊ में आयोजित सांसद और विधायकों की बैठक में शामिल सतीश गौतम, अनूप प्रधान, संजीव राजा, राजकुमार स?
- फोटो : CITY OFFICE
विधानसभा चुनाव 2022 के पहले जनप्रतिनिधि किसानों की वकालत में जुट गए हैं। जनपद के जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बिजली विभाग की मनमानी की शिकायत की। यह सुझाव दिया कि किसानों का विद्युत कनेक्शन न काटा जाए और न ही उन एफआईआर दर्ज हो। साथा चीनी मिल की क्षमता वृद्धि की भी जनप्रतिनिधियों ने मांग की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को लखनऊ में ब्रज क्षेत्र के सांसद, विधायक, एमएलसी और संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर बेहतर कार्य के लिए सुझाव मांगे। राज्यमंत्री संदीप सिंह, सांसद सतीश गौतम, राजवीर दिलेर, विधायक अनिल पाराशर, संजीव राजा, राजकुमार सहयोगी, अनूप प्रधान, रवेंद्रपाल सिंह, डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, विवेक सारस्वत आदि मौजूद थे।
मुख्यमंत्री के अतिरिक्त बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, महामंत्री संगठन सुनील बंसल, सह संगठन मंत्री कर्मवीर आदि मौजूद थे। जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को कई सुझाव भी दिए। पार्टी के शीर्ष नेताओं ने नए मतदाता बनवाने एवं 100 दिन 100 कार्य में जुटने का आह्वान किया। भविष्य में जिला से लेकर मंडल एवं बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों का सम्मेलन होगा।
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों ने ये सुझाव दिए ...
- बिजली बिल के नाम पर किसानों का उत्पीड़न न हो, छापा मारी बंद हो।
- साथा चीनी मिल की क्षमता वृद्धि हो।
- साकरा पुल का जल्दी उद्घाटन हो।
- 184 कोस परिक्रमा पुल का भूमिपूजन (112 करोड़ की लागत से बनेगा)।
- खैर में स्टेडियम का निर्माण।
- आउट सोर्स सफाई कर्मचारियों का संविदा पर करने या मानदेय में वृद्धि।
- लगसमा एवं दादो को नगर पंचायत बनाया जाए।
- बाबा अमानी का सुंदरीकरण हो।
- वर्षों पूर्व जिला पंचायत एवं मंडी समिति द्वारा बनवाए गए सड़कों को पीडब्लूडी से बनवाने।