{"_id":"604283b38ebc3ed3075e6f58","slug":"aligarh-farmers-and-laborers-will-celebrate-black-day-today-city-office-news-ali2579081167","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : आज काला दिवस मनाएंगे किसान और मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : आज काला दिवस मनाएंगे किसान और मजदूर
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
तीनों कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के आंदोलन के 100 दिन शनिवार को पूरे हो जाएंगे। संयुक्त किसान मोर्चा के घोषित कार्यक्रम के अनुसार इस दिन को देश के किसान व मजदूर काला दिवस के रूप में मनाएंगे। कुंडली- मानेसर- पलवल एक्सप्रेसवे को 6 घंटे जाम रख कर विरोध जताया जाएगा। जिले में भी किसान संगठन विरोध प्रदर्शन करेंगे।
गोंडा- टप्पल के किसान पलवल मोर्चा संभालेंगे। बाकी जिले के अन्य इलाकों में सक्रिय किसान संगठन अपने-अपने क्षेत्रों में काले झंडों के साथ प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनकारी किसान व मजदूर काले बैज और काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताएंगे। गांवों में इस दिन से तीनों कृषि कानूनों के विरोध में किसान अपने घरों पर काले झंडे लगाएंगे।
तीनों कृषि कानूनों की वापसी तक काले झंडे उनके घरों पर लहराएंगे। संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक शशिकांत ने किसानों व मजदूरों से अपील की है कि 6 मार्च को दिल्ली मोर्चे के सौ दिन होने पर काला दिवस मनाएं। गांव में काले झंडों के साथ विरोध प्रदर्शन का वीडियो शेयर करें।