फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Fake teacher sued, salary recovery orders

अलीगढ़ : फर्जी शिक्षक पर मुकदमा, वेतन रिकवरी के आदेश

Sun, 03 Apr 2022 12:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Fake teacher sued, salary recovery orders
विकास खंड बिजौली के प्राथमिक विद्यालय प्रथम के बर्खास्त शिक्षक प्रदीप पाराशर पर अब मुकदमा दर्ज हो गया है। प्रदीप से वेतन रिकवरी भी की जाएगी। जिले के गांव खेड़ा नरायन सिंह के निवासी प्रदीप पाराशर के पिता की मृत्यु होने के बाद अनुकंपा के तहत नियुक्ति 2001 में हुई थी।
विज्ञापन

वह प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने नौकरी के दौरान जो अंक तालिका लगाई थी, वह फर्जी है। जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई, तब उन्होंने शिकायत करने लगे। गांव के सुनील कुमार ने भी शिकायत की। जांच पड़ताल में अंक तालिका फर्जी पाए जाने पर बीएसए सतेंद्र कुमार ने 17 फरवरी 2022 को बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन

फर्जी शिक्षक की सेवा समाप्ति के बाद बीएसए के आदेश पर खंड शिक्षा अधिकारी ने थाना पाली मुकीमपुर में मुकदमा दर्ज कराया। बेसिक शिक्षा विभाग ने सेवा समाप्ति के लिए शिक्षक प्रदीप पाराशर को अपना पक्ष रखने के लिए दो बार नोटिस दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे नोटिस में जवाब दिया कि संपूर्णानंद से शास्त्री नहीं, बल्कि चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी मेरठ से बीए किया है और बीए की अंक तालिका प्रेषित कर जांच कराए जाने का अनुरोध किया, लेकिन वहां से भी सत्यापन में फर्जी अंकतालिका की पुष्टि की गई। शिकायतकर्ता सुनील कुमार ने बताया कि छात्र हित में उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed