फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh exhibition which lasted for 30 days will have a colorful conclusion

फिर मिलेंगे नुमाइश में: 30 दिन तक चली अलीगढ़ की प्रदर्शनी का होगा रंगारंग समापन, इस बार गढ़े कई कीर्तिमान

Fri, 01 Mar 2024 12:54 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 01 Mar 2024 12:54 AM IST
सार

नुमाइश के इतिहास में हमेशा 21 दिन तक इसका आयोजन होता आया है। इस बार नुमाइश 30 दिन तक चली। एक फरवरी को नुमाइश का उद्घाटन हुआ था। पहले इसका 26 फरवरी को समापन होना था। इसे चार दिन और आगे बढ़ा दिया गया।

विज्ञापन
Aligarh exhibition which lasted for 30 days will have a colorful conclusion
अलीगढ़ महोत्सव राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी। - फोटो : संवाद

विस्तार

गंगा-जमुनी तहजीब की प्रतीक अलीगढ़ की 144वीं नुमाइश का 1 मार्च को विधिवत समापन होगा। प्रशासन के स्तर से इसकी घोषणा कर दी गई है। शाम चार बजे कृष्णांजलि में कार्यक्रम होगा। दुकानदारों ने सामान समेटने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


नुमाइश में संस्कृति के अथाह प्रवाह ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नई कल्पनाओं को भी उड़ान मिली। प्रतिभाएं निखरीं और कलाकारों को नया मुकाम मिला। कृष्णांजलि, कोहिनूर और मुक्ताकाश मंच ने सांस्कृतिक विरासत की एक नई पहचान दी। कोहिनूर मंच जहां बी प्राक, शब्बीर कुमार, कुमार विश्वास, स्वाति मिश्रा, पीयूष मिश्रा, सुहानी शाह जैसे उम्दा कलाकारों से दमक उठा। वहीं कुश्ती में पहलवानों के दांव-पेच चले। बेहतरीन व्यवस्थाओं ने दर्शकों को अपना मुरीद बनाया। लोगों ने कहा 2024 की यह नुमाइश हमेशा यादगार रहेगी।
विज्ञापन


30 दिन तक चली नुमाइश 
नुमाइश के इतिहास में हमेशा 21 दिन तक इसका आयोजन होता आया है। इस बार नुमाइश 30 दिन तक चली। एक फरवरी को प्रदेश के गन्ना एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने इसका फीता काटकर उद्घाटन किया था। पहले इसका 26 फरवरी को समापन होना था। इसे चार दिन और आगे बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने बताया कि नुमाइश का समापन पारंपरिक तरीके से समारोह के मध्य शाम चार बजे से कृष्णांजलि नाट्यशाला में होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समारोह में दुकानदार, ठेकेदार, कर्मचारी, अफसर एवं कार्यकारिणी सदस्यों को नुमाइश को सफल बनाने के लिए सम्मानित किया जाएगा। पुलिस-प्रशासनिक अफसरों के साथ ही जनप्रतिनिधियों को भी समारोह में आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed