फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh exhibition

बाल कलाकारों ने नृत्य-गीत से बांधा समा

Wed, 24 Feb 2021 02:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Aligarh exhibition
सम्मानित बच्चों के साथ में सांसद सतीश गौतम, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, कृष्णा गुप्ता। - फोटो : CITY OFFICE
नुमाइश के कृष्णांजलि मंच पर मंगलवार को जन दर्पण सामाजिक संस्था के बैनर तले पूर्व मेयर शकुंतला भारती के संयोजन में गीत-नृत्य प्रतियोगिता हुई। दूरदराज से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। संस्था के महासचिव अनिल बजाज ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह, जेलर अलीगढ़ जेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद मानसी वार्ष्णेय ने अवध में राम आये हैं... भजन गाया। नायिका वार्ष्णेय ने चलते चलते यूं ही कोई मिल गया..., गाया। अंजू वार्ष्णेय कंकरिया मार के जगाया..., गाया। कनिका अग्रवाल का हमारा गुलाबी दुपट्टा..., मनु चैधरी ने मेरे सिर पर कलसा... जैसे गीत पेश किए। कुल 100 प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया। सभी को प्रशस्ति पत्र व सम्मान चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका पूर्व मेयर शकुंतला भारती ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के जरिये प्रतिभाशाली बच्चों को एक मंच देने का उद्देश्य है। इस दौरान कोल विधायक अनिल पाराशर की पत्नी हेमलता पाराशर, शहर विधायक की पत्नी मुक्ता राजा, अनिल, महेश, राजेंद्र शर्मा, प्रमोद सिंघल, सुमित विद्यार्थी, नरेंद्र गौतम, सौरभ महेश्वरी, राहुल, हरजीत आसना व कान्हा वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed