राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में कोहिनूर मंच पर बृहस्पतिवार को सिंगर असीस कौर की आवाज और अंदाज का जादू छा गया। असीस कौर ने सुपरहिट गीतों को प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम में सबसे पहले गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। इसके बाद असीस कौर ने मंच पर अपना जादू बिखेरा।
उन्होंने सबसे पहले तेरे संग हंसना, तेरे संग रोना प्रस्तुत किया तो सुनने वाले उनके अंदाज के रंग में रंग गए। इसके बाद तुझे कितना चाहने लगे हम गाया तो सुनने वालों ने जमकर साथ दिया। कार्यक्रम में पंजाबी गीतों का तड़का भी लगाया गया। गल्ला जखीरा तेरी, तेरे बिन नहीं लगदा दिल मेरा सोनिया जैसे गीत प्रस्तुत कर पंडाल में बैठे सभी लोगों को अपने साथ झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद हर किसी को नहीं मिलता यहां प्यार जिंदगी में, खुशनसीब है वह जिन को मिली बाहर जिंदगी में, पेश किया तो सब ने बहुत पसंद किया। दिल कहे क्या राज है, सलामे इश्क, खाली-खाली बांह मेरी जैसे गीत प्रस्तुत करके असीस कौर ने महफिल लूट ली। कोहिनूर पंडाल में देर रात तक असीस कौर के गीत और अंदाज का जादू छाया रहा।