फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh exhibition

उद्योग मंडप से ताला-हार्डवेयर गायब, बिक रहा अचार

Sat, 13 Feb 2021 12:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Aligarh exhibition
नुमाइश उद्योग मंडप में हार्डवेयर लॉक्स की जगह लगी चूरन चटनी की दुकानें। - फोटो : CITY OFFICE
ाजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में लगा उद्योग मंडप इस बार अपने मूल स्वरूप को भूल चुका है। यहां ताला-हार्डवेयर कारोबार की प्रदर्शनी सिर्फ पोस्टरों तक सीमित रह गई है। स्टॉल पर खिलौने, आचार, फूल व क्रोकरी का सामान बिक रहा है। कई स्टॉल्स तो ऐसी हैं, जिनका आवंटन ताला फर्म के नाम पर किया गया है। मगर, इनमें फूल-कपड़ों से दाग मिटाने का रसायन बिक रहा है।
विज्ञापन

उद्योग मंडप को अलीगढ़ के ओडीओपी प्रोडक्ट यानी ताला-हार्डवेयर की प्रदर्शनी के लिए सजाया जाता है। इसीलिए इस नुमाइश के नाम में औद्योगिक जुड़ा हुआ है। मगर, इस बार उद्योग मंडप से अलीगढ़ का ताला व हार्डवेयर का प्रदर्शन ही गायब है। इस मंडप में 57 के करीब स्टॉल्स सजाई गई हैं। इनमें अभी क्रोकरी, साड़ियां, फर्नीचर, अचार, फूल, कपड़े, जूते बिक रहे हैं। इस संबंध में जीएस डीआईसी श्रीनाथ पासवान ने बताया कि अभी वहां दो स्टॉल ताले की लगी हैं। पहले दिन पांच स्टॉल्स लगवाई गई थीं। अलीगढ़ के लोग ताला और हार्डवेयर प्रोडक्ट्स नुमाइश में जाकर खरीदने के प्रति रुचि कम दिखाते हैं। इसलिए वहां अन्य जिलों को ओडीओपी प्रोडक्ट्स को भी स्थान दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed