फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Even on Wednesday, passengers facing shortage of roadways buses

कांग्रेसियों ने प्रतिज्ञा यात्रा निकालकर किया जनसंपर्क

Thu, 25 Nov 2021 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Even on Wednesday, passengers facing shortage of roadways buses
भुजपुरा में कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा निकालते यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष रूपेश पाठक, शरद बंसल। वि? - फोटो : CITY OFFICE
कांग्रेसियों ने बुधवार को जनपद में कई जगहों पर प्रतिज्ञा यात्रा निकालकर जनसंपर्क किया। इस दौरान लोगों को भाजपा सरकार की खामियां बताईं और अपनी पार्टी के घोषणापत्र की जानकारी दी। लोधा के रामनगर गांव में हरियाणा प्रदेश प्रभारी व पूर्व एमएलसी विवेक बंसल के नेतृत्व में आयोजन हुआ।
विज्ञापन

रामनगर गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रतिज्ञा यात्रा शुरू हुई। विवेक बंसल ने बाबा साहब को नमन कर गांव का भ्रमण किया। कहा कि भाजपा हिंदुत्व के नाम पर ध्रुवीकरण करती है। वोट लेकर सत्ता में आने के बाद लोगों को भूल जाती है। इगलास विधानसभा क्षेत्र के लोधा ब्लॉक में नौ गांव का भ्रमण कर कांग्रेसियों ने प्रतिज्ञा यात्रा निकाली।
विज्ञापन

इन गांव में ल्होसरा, अटलपुर, मुसेपुर, नदरोई, करसुआ, दुनाई नगला बंजारा, नेहरा गांव शामिल थे। इस मौके पर कैलाश बाबू, ठाकुर संतोष सिंह आदि थे। रामनगर गांव में संजीव कुमार मधुकर, विनीश कुमार सिंह तोमर, अनिल कुमार, हरपाल सिंह, साहब सिंह कुशवाह, यतेंद्रपाल सिंह, राजवीर सिंह, गौरी शंकर, होडिल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed