फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Eta Chungi flyover construction

Aligarh: एटा चुंगी फ्लाईओवर जुलाई 2027 तक होगा पूरा, रामघाट रोड मरम्मत कार्य शुरू, अचल सड़क की बदलेगी सूरत

Sat, 17 Jan 2026 04:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 17 Jan 2026 04:52 PM IST
सार

क्वार्सी फ्लाईओवर निर्माण के कारण भारी वाहनों को अलीगढ़-रामघाट मार्ग से ओजोन सिटी होते हुए जीटी रोड की ओर डायवर्ट किया गया है। भारी वाहनों के दबाव से ओजोन सिटी मोड़ के पास सड़क पर कुछ गड्ढे हो गए हैं।

विज्ञापन
Aligarh Eta Chungi flyover construction
एटा चुंगी चौराहे पर चल रहा पुल निर्माण कार्य - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ शहरवासियों को पुराने जाम से निजात दिलाने के लिए एटा चुंगी चौराहे पर 4-लेन फ्लाईओवर का निर्माण जुलाई 2027 तक पूरा करने का दावा किया गया है। 640.61 मीटर लंबे इस फ्लाईओवर के लिए शासन ने 5627.74 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है। जुलाई 2025 में यह कार्य शुरू हुआ था। अब तक 12 फीसदी भौतिक प्रगति हासिल की जा चुकी है।

विज्ञापन


ब्रिज कॉरपोरेशन के अधिशासी अभियंता मोहित कुमार ने बताया कि फ्लाईओवर के दोनों ओर स्थायी सर्विस रोड के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। काम जल्द शुरू होगा। वर्तमान में यातायात को सुचारू रखने के लिए डायवर्जन मार्ग को मोटरेबल बनाया गया है। धूल नियंत्रण के लिए नियमित पानी का छिड़काव किया जा रहा है। वन विभाग ने पेड़ों की कटान का काम पूरा कर लिया है, जबकि बिजली के खंभों की शिफ्टिंग जल्द पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन


रामघाट कल्याण मार्ग पर मरम्मत कार्य शुरू, एक सप्ताह में भरेंगे गड्ढे
लोक निर्माण विभाग ने रामघाट कल्याण मार्ग पर चल रहे विकास कार्यों की स्थिति भी स्पष्ट की है। यहां 26 दिसंबर से वृक्ष पातन का कार्य जारी है। फ्लाईओवर निर्माण के कारण भारी वाहनों को अलीगढ़-रामघाट मार्ग से ओजोन सिटी होते हुए जीटी रोड की ओर डायवर्ट किया गया है। भारी वाहनों के दबाव से ओजोन सिटी मोड़ के पास सड़क पर कुछ गड्ढे हो गए हैं। विभाग ने आश्वासन दिया है कि एक सप्ताह के भीतर सभी गड्ढों पर कच्चे पैच लगाकर मार्ग सुगम कर दिया जाएगा। मौसम अनुकूल होते ही यहां स्थायी पक्के पैच बना दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अचल ताल जाने वाली सड़कों की बदलेगी सूरत

अलीगढ़ शहर में धार्मिक आस्था के केंद्र अचल सरोवर की ओर जाने वाली सड़कों और चौराहों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके लिए दिल्ली के सिविल इंजीनियर और आर्किटेक्ट की पांच सदस्यीय टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

टीम ने अचल सरोवर से मदार गेट, मदार गेट से फूल चौराहे, सराफा बाजार से अब्दुल करीम चौराहा से महावीरगंज होते हुए सराय लवरिया तक पैदल भ्रमण किया। इस मार्ग को आधुनिक जन सुविधाओं से लैस बनाया जाएगा। सिविल इंजीनियर और आर्किटेक्ट की टीमों को अंडर ग्राउंड केबलिंग, स्ट्रीट लैंप, सड़क निर्माण, पुराने तारों के गुच्छों को हटाने के साथ अब्दुल करीम चौराहे पर हाईमास्ट लाइट लगाने व बारहद्वारी पर बने पुराने घंटाघर का कायाकल्प किया जाएगा।

नगर निगम के इस बोर्ड के कार्यकाल को शहरवासी विकास और कायाकल्प के नाम से याद करेंगे। अक्तूबर तक अलीगढ़ के कोने-कोने को संवारने और स्वच्छता में सुधारने का लक्ष्य रखा गया है। पुराने शहर की हालत को बदलने के लिए धार्मिक आस्था के प्रतीक अचल सरोवर की सड़कों को संवारा जाएगा। -प्रशांत सिंघल, महापौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed