फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Encroachment was not removed even on the instructions of the assurance committee of the assembly

अलीगढ़ : विधानसभा की आश्वासन समिति के निर्देश पर भी नहीं हटे अतिक्रमण

Fri, 27 Aug 2021 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Encroachment was not removed even on the instructions of the assurance committee of the assembly
उत्तर प्रदेश विधानसभा की आश्वासन समिति के निर्देश के नौ महीने बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर शासन ने इसका संज्ञान ले लिया है। ये मामला शहर में कमिश्नरी के आसपास, डीआईजी कार्यालय, महेशपुर रजवहा, लक्ष्मीबाई मार्ग अब्दुल्ला कॉलेज रोड पर अतिक्रमण से जुड़ा है।
विज्ञापन

बीती 26 नवंबर 2020 में विधानसभा की आश्वासन समिति में ये मामला उठा था। उसी वक्त इन सभी को अतिक्रमण को हटा कर रिपोट प्रेषित करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन लंबा समय गुजरने के बाद भी कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

इससे नाराज शासन ने अब कार्रवाई के बाबत सवाल जवाब शुरू कर दिए हैं। शासन के विशेष सचिव संजय कुमार सिंह यादव ने अपर मुख्य सचिव सिंचाई, जिलाधिकारी और नगर आयुक्त अलीगढ़ को पत्र लिख कर 15 दिन के अंदर कार्रवाई कर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष सचिव के पत्र पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता, नगर आयुक्त गौरांग राठी और एसडीएम कोल कुंवर बहादुर को अतिशीघ्र कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण ध्वस्त करने का निर्देश दिया है। इसकी रिपोर्ट भी मांगी गई है। माना जा रहा है उक्त स्थानों का अतिक्रमण जल्द ही ध्वस्त होगा।

कमिश्ररी के आसपास सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है। कमोबेश यही हाल महेशपुरा रजवाहा का है। लक्ष्मीबाई मार्ग पर कार गैराज और अन्य दुकानदारों ने पूरी सड़क पर कब्जा कर लिया है। इन सभी स्थानों पर वाहन सवारों से लेकर राहगीरों तक सभी को परेशानी हो रही है, लेकिन हैरत की बात है कि विधानसभा की आश्वासन समिति के निर्देश के बाद भी एक भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed