फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Encroachment collapsed in Golden Jubilee Nagar

अलीगढ़: स्वर्ण जयंती नगर में ढहाया गया अतिक्रमण

Sun, 18 Oct 2020 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Encroachment collapsed in Golden Jubilee Nagar
अलीगढ़: स्वर्ण जयंती नगर में जेसीबी से अतिक्रमण हटाते नगर निगम के कर्मचारी। - फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान जारी है। शनिवार को नगर निगम की टीम ने स्वर्ण जयंती नगर में नाले व नालियों के साथ सड़क घेरकर किए गए अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए। कार्रवाई के दौरान आठ रैंप और 12 टिनशेड ध्वस्त किए गए।
नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने नगर निगम प्रवर्तन विभाग की समीक्षा करते हुए प्रतिदिन अवैध अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में प्रवर्तन प्रभारी कर्नल निशीथ सिंघल के नेतृत्व में स्वर्ण जयंती नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। टीम ने नाले-नालियों पर अवैध रूप से स्लैब डालकर जल निकासी रोकने वालों के अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए गये। 8 रैंप व 12 टिन शेड भी हटाए गए। कई घरों के आगे बने रैंप भी तोड़ दिए गए।
विज्ञापन

कार्रवाई के बाद सड़क काफी चौड़ी नजर आई और ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारु हुई। अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान सहायक नगर आयुक्त राज बहादुर सिंह, कर्नल निशीथ सिंघल, महाप्रबंधक जल सुचेन्द्र कुमार शर्मा, सहायक अभियंता जल लक्ष्मण सिंह, सिब्ते हैदर, जेडएसओ महेंद्र सिंह, अवर अभियंता संजय कुमार, अवर अभियंता जल हेमेंद्र गौतम, राजस्व निरीक्षक ज्ञान मोहन व स्वच्छता निरीक्षक प्रलक्क्षा जैमवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed