फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Election will be held on two posts of BDC and seven posts of Gram Panchayat

अलीगढ़ : बीडीसी के दो एवं ग्राम पंचायत के सात पदों पर होगा चुनाव

Sat, 23 Jul 2022 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Election will be held on two posts of BDC and seven posts of Gram Panchayat
जिले में क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त चल रहे 42 पदों पर होने वाले उपचुनाव के लिए चुनाव प्रक्रिया में शुक्रवार को नाम वापसी प्रस्तावित थी, लेकिन एक भी नामांकन पत्र वापस नहीं हुआ है। अब दो बीडीसी एवं सात ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर निर्वाचन होना तय हो गया है। चार अगस्त को मतदान होगा और अगले दिन मतगणना होगी।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार के अनुसार उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी की थी। जिले में ग्राम पंचायत सदस्यों के 38 और क्षेत्र पंचायत के चार पदों समेत 42 पद रिक्त चल रहे थे। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को रिक्त पदों के लिए ब्लॉक स्तर पर नामांकन प्रक्रिया हुई।
विज्ञापन

इसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों में धनीपुर के बरौठा के वार्ड संख्या 23 एवं बिजौली के पीढ़ौल- महमूदपुर में एक-एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ था। दोनों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। गंगीरी के बूढागांव के वार्ड संख्या 134 पर चार एवं टीकरी में वार्ड संख्या 31 पर दो नामांकन पत्र आने से यहां चुनाव कराया जाएगा। 38 ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों में से 24 पर एक-एक नामांकन पत्र आया है। ऐसे में इन सभी का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सात पदों पर एक भी नामांकन नहीं हुआ है। इनके लिए दोबारा से चुनाव होगा। सात पदों पर दो-दो नामांकन आए हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को नाम वापसी का दिन था, लेकिन किसी भी व्यक्ति ने नामांकन पत्र वापस नहीं लिया।

ऐसे में दो क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं सात ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर निर्वाचन तय है। उन्होंने बताया कि सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। चार अगस्त को चुनाव होगा और अगले दिन वोटों की गिनती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed