{"_id":"6aabba178edd35e64c092aca","slug":"aligarh-election-aligarh-news-c-2-1-gur1004-1068820-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: चुनावी सुगबुगाहट तेज, 19 से 21 सितंबर तक होगा ईवीएम-वीवीपैट का मॉकपोल, आयोग की नई गाइडलाइंस भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: चुनावी सुगबुगाहट तेज, 19 से 21 सितंबर तक होगा ईवीएम-वीवीपैट का मॉकपोल, आयोग की नई गाइडलाइंस भी जारी
Thu, 17 Sep 2026 03:29 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 03:29 PM IST
सार
कलक्ट्रेट स्थित ईवीएम वेयरहाउस में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मॉकपोल और उसके बाद वोटों की गिनती का कार्य संपन्न होगा। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के प्रतिनिधि और संबंधित दलों के 10-10 नुमाइंदे विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
ईवीएम मशीनें
- फोटो : Freepik
विस्तार
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों का दौर तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसके तहत 19 से 21 सितंबर तक ईवीएम और वीवीपैट की कड़ी जांच और मॉकपोल की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। हैदराबाद से आए ईसीआईएल के विशेषज्ञ इंजीनियरों की तकनीकी निगरानी में मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग पहले ही पूरी की जा चुकी है।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट वेयरहाउस में होगा मॉकपोल
अलीगढ़ अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ भट्ट ने बताया कि कलक्ट्रेट स्थित ईवीएम वेयरहाउस में प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मॉकपोल और उसके बाद वोटों की गिनती का कार्य संपन्न होगा। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इस पूरी प्रक्रिया के दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के प्रतिनिधि और संबंधित दलों के 10-10 नुमाइंदे विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे तय तारीखों पर समय से पहुंचकर इस पूरी प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन करें।
विज्ञापन
इस तरह होगी परख
1200 मत क्षमता वाली मशीन: 1 प्रतिशत मशीनों पर मॉकपोल।
1000 मत क्षमता वाली मशीन: 2 प्रतिशत मशीनों पर मॉकपोल।
500 मत क्षमता वाली मशीन: 2 प्रतिशत मशीनों पर मॉकपोल।