फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Due to shrinking budget, welfare schemes are not able to do welfare of the people

अलीगढ़ : बजट सिकुड़ने से लोगों का कल्याण नहीं कर पा रहीं कल्याणकारी योजनाएं

Wed, 29 Jun 2022 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Due to shrinking budget, welfare schemes are not able to do welfare of the people
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

जिला योजना की राशि में साल दर साल हो रही कटौती के कारण कल्याणकारी योजनाएं सिमटती जा रहीं हैं। वहीं दूसरी ओर पारिवारिक लाभ, शादी के लिए अनुदान, गरीब और वृद्धों को पेंशन या फिर अन्य कार्यक्रमों का लाभ लेने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। यही हाल अल्पसंख्यक, पिछड़ों अनुसूचित जाति, तथा सामान्य वर्ग के गरीब छात्र-छात्राओं के लिए मिलने वाली छात्रवृत्ति का है। इनके लिए वित्तीय वर्ष 2012-22 की जिला योजना में मात्र 21.92 फीसदी रकम ही मिली है। जबकि 11 करोड़ 40 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। ऐसे में समाज के कल्याण के लिए सरकार द्वारा कराए जा रहे कल्याणकारी कार्यों पर सवाल उठने लगे हैं।
जिला योजना में यह कटौती 12 साल से की जा रही है। शुरुआत में लोग इस कटौती को समझ नहीं पा रहे थे लेकिन अब स्पष्ट हो गया है कि जिला योजना और इसके माध्यम से कराए जाने वाले कल्याणकारी कार्य सरकार की प्राथमिकता में नहीं रही है। प्रशासनिक अधिकारियों का तर्क है कि जिला योजना में राशि कम जरूर की है लेकिन विभाग के माध्यम से सीधे कल्याणकारी कार्यक्रमों के लिए अधिकांश राशि जारी हो रही है।
विज्ञापन

30 फीसदी कम हो गई छात्रवृत्ति
पिछले वित्तीय के आंकड़ों के अनुसार जिले में करीब 30 फीसदी छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिली है। जबकि उनकी ओर से ऑन लाइन आवेदन सही भरे गए हैं। आंकड़ों के अनुसार सामान्य, अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग के 38 हजार छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किए थे। ये सभी आवेदन जांच में सही पाए गए लेकिन 29 हजार छात्र-छात्राओं को ही छात्रवृत्ति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

161 युवतियों को शादी अनुदान का इंतजार
सरकार की योजना के अनुसार शादी अनुदान के लिए 20 हजार रुपये मिलने का प्रावधान है। पिछले साल ऑन लाइन इंतजार करने के बावजूद 161 युवतियों को शादी अनुदान राशि नहीं मिली है। उन्हें शादी अनुदान की राशि के लिए विभाग से अब भी आश्वासन ही मिल रहा है।
875 को चाहिए पारिवारिक योजना लाभ योजना
आर्थिक रूप से कम कमजोर परिवार के कमाऊ व्यक्ति की मौत पर आश्रितों को एक मुश्त 30 हजार रुपये प्रदान करने की व्यवस्था है। इसके लिए आठ महीने पहले 875 परिवारों ने ऑन लाइन आवेदन किया था। इन परिवारों की और से सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं लेकिन पारिवारिक लाभ योजना के तहत एक धेला भी नहीं मिला है।

यह है स्थिति
विभाग स्वीकृत (लाख में) मिली राशि प्रतिशत
अनुसूचित जाति कल्याण 520 100 19.23
पिछड़ी जाति कल्याण 320 000 00. 00
अल्पसंख्यक कल्.याण 080 000 00. 00
सामान्य जाति 120 000 00. 00
समाज कल्याण 620 150 25.00
------------------------------------------------------------------------
कुल 1140 250 21.92
-----------------------------------------------------------------------------
छात्रवृत्ति का मानक
कक्षा रुपये (सालाना)
हाई स्कूल 3000
इंटरमीडिएट 4500
स्नातक 5000
जिला योजना में स्वीकृत धनराशि कई साल से नहीं मिल रही है। लेकिन शादी अनुदान, पारिवारिक लाभ और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को मदद प्रदेश सरकार सीधे प्रदान कर रही है। हालांकि मांग के अनुसार पूरी धनराशि नहीं मिल सकी है। प्रयास है कि उन्हें आर्थिक सहायता समय से उपलब्ध हो।
सूरज देवी, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed