{"_id":"68764c5e958739d11b02aade","slug":"aligarh-division-control-room-established-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Control Room: श्रावण मास-कांवड़ यात्रा एवं महाशिवरात्रि के लिए बना मंडलीय कंट्रोल रूम, इन नंबरों पर करें कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Control Room: श्रावण मास-कांवड़ यात्रा एवं महाशिवरात्रि के लिए बना मंडलीय कंट्रोल रूम, इन नंबरों पर करें कॉल
Tue, 15 Jul 2025 06:11 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 15 Jul 2025 06:11 PM IST
सार
अलीगढ़ कमिश्वर संगीता सिंह ने कावड़ यात्रा के दौरान पड़ने वाले प्रत्येक सोमवार एवं महाशिवरात्रि पर्व के लिए मंडल स्तर पर दूरभाष संख्या 0571-2741220 को कन्ट्रोल रूम बनाया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ कमिश्वर संगीता सिंह
- फोटो : सूचना विभाग
विस्तार
सावन माह, कांवड़ यात्रा और महाशिवरात्रि के मद्देनजर अलीगढ़ मंडल स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां पर तीन शिफ्ट में कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। कमिश्नर ने कंट्रोल रूम पर आने वाली सूचना को तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
अलीगढ़ कमिश्वर संगीता सिंह ने कावड़ यात्रा के दौरान पड़ने वाले प्रत्येक सोमवार एवं महाशिवरात्रि पर्व के लिए मंडल स्तर पर दूरभाष संख्या 0571-2741220 को कन्ट्रोल रूम बनाया है। कमिश्नर कार्यालय के सभी पटल सहायक एवं कार्यालय सहायकों को तीन शिफ्टों में ड्यूटी पर लगाकर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम की सभी सूचनाओं का संकलन, किसी विशेष सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही कराने एवं विषम परिस्थिति में अवगत कराने के लिए न्याय सहायक नवीन जैन एवं सम्पूर्ण कार्यों का सुपरविजन प्रशासनिक अधिकारी आयुक्त कार्यालय संजय गौड़ को सौंपा है। कमिश्नर ने कांवड़ यात्रा के दौरान चिकित्सा, विद्युत विभाग, खाद्य सुरक्षा, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, जिला पंचायत, ग्राम पंचायत, नगर पालिका, नगर पंचायतों को निर्देशित किया है कि सभी विभाग पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें।
विज्ञापन
ये हैं कंट्रोल रूम नंबर
- अलीगढ़- प्रशासनिक कंट्रोल रूम 7839856134, 9454417746
- पुलिस कंट्रोल रूम 9454402808 (शहर), 9454402807 (देहात)
- एटा- प्रशासनिक कंट्रोल रूम 05742-234327,234320, पुलिस कंट्रोल रूम 9454417438
- हाथरस- प्रशासनिक कंट्रोल रूम 05722-227041, पुलिस कंट्रोल रूम 9454417377
- कासगंज- प्रशासनिक कंट्रोल रूम 9634386748, पुलिस कंट्रोल रूम 9454417386