{"_id":"5fb268f8b36998011d55c382","slug":"aligarh-dispute-over-cutting-of-trees-in-khair-one-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: खैर में पेड़ काटने को लेकर हुआ विवाद, एक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: खैर में पेड़ काटने को लेकर हुआ विवाद, एक की गोली मारकर हत्या
Tue, 17 Nov 2020 02:05 AM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 17 Nov 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
पेड़ काटने पर विवाद में युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली के गांव रूपानगला में भाई दूज के दिन सुबह सवेरे ही पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक युवक ने गोली माकर 55 वर्षीय व्यक्ति भयंकर सिंह की हत्या कर दी। मृतक का पुत्र मोनू भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि गांव में भयंकर सिंह और किरनपाल के मकान एक- दूसरे के निकट हैै। भयंकर सिंह के मकान के सामने एक बबूल का पेड़ लगा है।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह करीब आठ बजे किरनपाल उस पेड़ की छंटाई करने लगा। जिसका भयंकर सिंह ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। आवाज सुनकर दोनों के पुत्र और अन्य परिवार वाले भी आ गए। बात बढ़ी तो किरनपाल का लड़का सोने घर से लाइसेंसी बंदूक निकाल लाया। उसने भयंकर सिंह को गोली मार दी और उसके पुत्र मोनू के सिर में डंडा मारकर घायल कर दिया। गोली लगने से भयंकर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोली की आवाज सुनकर अनेक ग्रामीण एकत्रित हो गए। उन्होंने आरोपियों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपियों को पकड़ कर थाने ले गई। पुलिस ने घायल को सीएचसी भिजवाया। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस ने बंदूक व दो अवैध तमंचे भी बरामद किए हैं। मृतक के बेटे सुनील ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।