फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh demands stoppage of Vande Bharat and Swarna Shatabdi Express

बजट से उम्मीदः अलीगढ़ मांगे वंदे भारत व स्वर्ण शताब्दी का ठहराव

Mon, 31 Jan 2022 11:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Aligarh demands stoppage of Vande Bharat and Swarna Shatabdi Express
अरविंद निवासी डिवाई। - फोटो : CITY OFFICE
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को संसद में आम बजट पेश करेंगी। अलीगढ़वासियों को उनसे काफी उम्मीदें हैं। रेल मुसाफिरों को ट्रेनों की स्पीड बढ़ने के साथ ही नई ट्रेनों के ठहराव पर निगाहें टिकी हैं। अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत, सुपरफास्ट राजधानी, कानपुर-दिल्ली स्वर्ण शताब्दी, दूरंतो एक्सप्रेस के ठहराव के साथ ही अलीगढ़-गाजियाबाद-दिल्ली के बीच इंटरसिटी ट्रेन की लंबे समय से मांग की जा रही है। हालांकि, सांसद सतीश गौतम भी प्रस्ताव भेज चुके हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि वित्त मंत्री इस पर बजट में अलीगढ़ को कुछ नई ट्रेनों के ठहराव की सौगात दे सकती हैं।
विज्ञापन

ये भी हैं उम्मीदें
- दक्षिण भारत के लिए अलीगढ़ से सीधी ट्रेन संचालित होने से ताला उद्योग को संजीवनी मिलेगी।
- अलीगढ़-हाथरस के बीच मेंडू के पास रेलवे लाइन को जोड़ने से सीधे मथुरा, भरतपुर, बांदीकुई व मुंबई के अलावा कासगंज व बरेली का सफर आसान बनेगा।
- सीडी साइडिंग व मालगोदाम महरावल स्टेशन पर शिफ्ट हो सकता है।
- सीमा रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण।
बोले मुसाफिर
- अलीगढ़ प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं। यहां से देश की राजधानी नजदीक है। शाम के वक्त दिल्ली जाने के लिए कोई पैसेंजर ट्रेन नहीं है। - अक्षय कुमार, हाथरस
- कोरोना काल से कई पैसेंजर ट्रेनें बंद हैं। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए इनका फिर से संचालन शुरू होना चाहिए। - अरविंद कुमार, डिबाई, बुलंदशहर
- स्टेशन पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कुछ नई ट्रेनों का ठहराव हो तो यात्रियों का सफर आसान बन सकेगा। - गौरव, मसूदाबाद
- रेलवे स्टेशन पर अभी यात्री सुविधाओं की काफी कमी है। ट्रेनों के आवागमन की सही जानकारी भी नहीं मिल पाती हैं। - यति वार्ष्णेय, मैरिस रोड

अक्षय निवासी हाथरस।

अक्षय निवासी हाथरस।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed