अलीगढ़: एएमयू में हिंदू देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक कंटेंट पढ़ाने वाले प्रोफेसर की गिरफ्तारी की मांग, आचार्य भरत किए नजरबंद
आचार्य भरत तिवारी ने रविवार को एएमयू के गेट पर धरने के लिए बैठने का ऐलान किया था। इस कारण शनिवार रात्रि से ही पुलिस आचार्य भरत को ढूंढने में तलाश रही थी। रविवार सुबह उनको जलालपुर, लोधा में घर पर नजरबंद कर दिया।
विस्तार
एएमयू के जेएन मेडिकल कालेज में फॉरेंसिक साइंस विभाग में अध्यापन के दौरान हिंदू देवी-देवताओं के बारे में अपमानजनक और आपत्तिजनक कंटेंट युक्त पीपीटी स्लाइड पढ़ाने के आरोपी प्रोफेसर जितेंद्र कुमार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने का एलान करने वाले आचार्य भरत को रविवार सुबह से पुलिस ने नजरबंद कर लिया है। इधर, एएमयू के बाब-ए-सैयद गेट पर भी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। वहीं संस्था पदाधिकारियों की निगरानी बढ़ा दी गई है।
आचार्य भरत तिवारी ने रविवार को एएमयू के गेट पर धरने के लिए बैठने का ऐलान किया था। इस कारण शनिवार रात्रि से ही पुलिस आचार्य भरत को ढूंढने में तलाश रही थी। रविवार सुबह उनको जलालपुर, लोधा में घर पर नजरबंद कर दिया।
राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के संगठन मंत्री आचार्य भरत तिवारी शनिवार को सीओ तृतीय स्वेताभ पांडेय के पास पहुंचे थे। उन्होंने एएमयू के प्रोफेसर जितेंद्र की गिरफ्तारी करने के लिए रविवार को धरने देने की अनुमति मांगी थी। मगर, सीओ ने अनुमति नहीं दी। आचार्य भरत तिवारी ने अकेले ही धरने पर बैठने की अनुमति मांगी थी। रात को वह किसी की शादी में चले गए। सुबह घर पर आते ही नजरबंद कर दिया है।