फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Demand for arrest of Nupur Sharma and protest in AMU against bulldozer action slogans against CM-PM

नुपुर शर्मा के खिलाफ AMU में प्रदर्शन: छात्रों ने किया पैदल मार्च, सीएम योगी और पीएम मोदी के खिलाफ लगाए आपत्तिजनक नारे

Sun, 12 Jun 2022 08:21 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 12 Jun 2022 08:21 PM IST
सार

छात्रों ने एएमयू के महिला कॉलेज की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आफरीन फातिमा के पिता जावेद का प्रयागराज में मकान ध्वस्त करने की कार्रवाई को कानून के खिलाफ बताया। जब तक नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तबतक एएमयू में प्रदर्शन जारी रहेगा।

विज्ञापन
Aligarh Demand for arrest of Nupur Sharma and protest in AMU against bulldozer action slogans against CM-PM
एएमयू में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल के आरोपी जावेद मोहम्मद के घर बुलडोजर चलाए जाने के विरोध में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में रविवार को छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने इस दौरान मोदी, योगी, शाह के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए। जावेद मोहम्मद एएमयू के वीमेंस कॉलेज स्टूडेंट यूनियन की अध्यक्ष रह चुकीं आफरीन फातिमा के पिता हैं।

विज्ञापन


रविवार शाम छह बजे एएमयू के लाइब्रेरी कैंटीन पर छात्र एकत्र हो गए। इसके बाद छात्रों ने विरोध मार्च निकाला, जो बाब-ए-सैयद तक गया। इस दौरान छात्रों ने इस्लाम जिंदाबाद के नारे लगाने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए। छात्रों ने धार्मिक नारे भी लगाए।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि प्रयागराज में जिस तरह जावेद मोहम्मद का घर तोड़ा गया है, वह कानून के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने वालीं नूपुर शर्मा की जब तक गिरफ्तारी नहीं की जाती, तब तक एएमयू में इसी तरह का विरोध-प्रदर्शन होता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एएमयू परिसर में बार-बार इस तरह के विरोध प्रदर्शन होने को लेकर एएमयू इंतजामिया गंभीर हो गया है। प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने बताया कि जल्द ही इस मामले में कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed