फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh crime

बुलट शोरूम संचालक से मांगी रंगदारी, चौकीदार गिरफ्तार

Fri, 18 Dec 2020 12:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Aligarh crime
महानगर के जीटी रोड के बुलट शोरूम संचालक से स्पीड पोस्ट के जरिये चिट्ठी भेजकर चार लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। इतना ही नहीं, बात न मानने पर परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी तक दी गई। शिकायत जब क्वार्सी पुलिस तक पहुंची तो इंस्पेक्टर क्वार्सी ने जांच कर डाकघर के सीसीटीवी की मदद से उनकी हाउसिंग सोसाइटी के ही एक बुजुर्ग चौकीदार को दबोच लिया। बाद में चूंकि पूरा प्रकरण सिविल लाइंस थाने का था। इसलिए चौकीदार को सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

हुआ यूं कि जीटी रोड स्थित बाइक शोरूम संचालक निशांत मंडोला सिटी इन्क्लेव सिविल लाइंस में रहते हैं। 10 दिसंबर को उनके घर स्पीड पोस्ट से एक चिट्ठी पहुंची जो उनके परिवार की महिला ने रिसीव की। इस चिट्ठी में चार लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। यह कहा गया था कि जहां आपकी गाड़ी खड़ी होती है, उसके पीछे बिजली के पोल के सहारे लाल रंग के थैले में रुपये रख देना। बात न मानने पर परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। इस चिट्ठी पर परिवार हैरान रह गया और पूरा वाकया इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल को बताया गया। वे अभी मामले की जांच में जुटे ही थे कि 15 दिसंबर को फिर दूसरी चिट्ठी इसी तरह घर पहुंची और वही बात उसमें फिर से लिखी थी।
विज्ञापन

साथ में यह धमकी थी कि अगर इस बार 23 दिसंबर तक बात नहीं मानी गई तो परिणाम गंभीर होंगे।
दोनों चिट्ठी जब इंस्पेक्टर क्वार्सी ने देखीं तो वे रेलवे स्टेशन के डाकघर से भेजी गई थीं। वहां व उस रास्ते के सीसीटीवी देखे गए तो सिटी इंक्लेव में ही एक हार्डवेयर कारोबारी के 62 वर्षीय चौकीदार का चेहरा चिट्ठी पोस्ट करते समय कैद हुआ। जब चौकीदार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया तो वह टूट गया। चौकीदार चंद्रपाल निवासी नारई सिकंदराराऊ ने स्वीकारा कि उस पर बेटी की शादी का डेढ़ लाख रुपया कर्ज हो गया था। उसी कर्ज को उतारने के फेर में उसने यह हरकत की है। सीओ तृतीय अनिल समानिया के अनुसार पूरा प्रकरण सिविल लाइंस थाने से जुड़ा था। इसलिए सिविल लाइंस में प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर आरोपी चंद्रपाल को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed